संस्कृत विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित

भोपाल
महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्कृत विद्यालयों के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम गुरूवार को भोपाल के महर्षि पतंजलि संस्थान के निदेशक श्री पी.आर. तिवारी द्वारा घोषित किये गये। 

संस्कृत माध्यमकी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय (गार्गी) भोपाल की छात्रा कुमारी शिखा धनगर और सद्गुरू संकल्प संस्कृत विद्यालय लटेरी जिला विदिशा के छात्र हरि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से समान अंक प्राप्त करते हुए प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय (गार्गी) भोपाल की छात्रा कुमारी सलोनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्कृत माध्यम की कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय भोपाल ने पुन: अपनी श्रेष्ठता कायम की है।

परीक्षा परिणाम संस्थान के पोर्टल mpss.digivarsity.online पर प्रदर्शित किये गये हैं। विद्यार्थी अपना रोल नम्बर अंकित कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं और ई-अंकसूची प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये जल्द ही द्वितीय परीक्षा आयोजित की जायेगी। द्वितीय परीक्षा की समय सारणी संस्थान द्वारा शीघ्र घोषित की जायेगी।

  • admin

    Related Posts

    पुराने प्रिंट रेट के तंबाकू गुटका व सिगरेट बड़े रेट में बेच रहे व्यापारी

    राजेन्द्रग्राम पान दुकानदारों का आरोप है कि यहां राजश्री गुटखा और सिगरेट का दाम प्रिंट रेट से अधिक पर बेचा जा रहा है जिस पाउज में कीमत 8 रुपए है…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 नॉट आउट @100 का किया शुभारंभ

    प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से किया प्रदेश को गौरवान्वित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार