संजू सैमसन मौजूद, फिर राजस्थान रॉयल्स ने क्यों बदला कप्तान, किसको सौंपी कमान

नई दिल्ली
आईपीएल के नए सत्र से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला किया है। शुरुआती तीन मैचों के लिए राजस्थान की टीम ने कप्तान बदल दिया है। रियान पराग इस दौरान टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, संजू सैमसन टीम में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज उतरेंगे और उन्हें इंपैक्ट सब के तौर पर उतारा जाएगा। संजू सैमसन की अंगुली में चोट है और विकेटकीपिंग के लिए उन्हें अभी क्लीयरेंस नहीं मिली है। संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। इसके बाद उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद स्पोर्ट्स साइंस टीम ने संजू सैमसन को बल्लेबाजी करने के लिए फिट घोषित किया है। हालांकि विकेटकीपिंग करने से पहले उन्हें और आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में 23 साल के रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही वह विराट कोहली के बाद एक और युवा कप्तान बन जाएंगे।

यह हैं RR के पहले तीन मैच
राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान में कहाकि रियान पराग पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। इस तरह रियान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 मार्च को, केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को और सीएसके के खिलाफ 30 मार्च को टीम का नेतृत्व करेंगे। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का एक अहम हिस्सा हैं। वह बल्ले से लगातार अपनी टीम के लिए अहम योगदान करते रहे हैं। जब तक उन्हें फील्डिंग और विकेटकीपिंग के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल जाती है, वह इस भूमिका को निभाते रहेंगे। पूरी तरफ से फिट होने के बाद वह कप्तानी संभालेंगे।

यशस्वी जायसवाल पर भी हुई थी चर्चा
राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने कप्तानी के लिए यशस्वी जायसवाल के नाम पर भी विचार किया था। लेकिन रियान पराग ने इस रेस में बाजी मार ली। मैनेजमेंट के बयान के मुताबिक फ्रेंचाइजी को रियान पराग की लीडरशिप में ज्यादा भरोसा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम की कप्तानी की है और अपनी क्षमता दिखाई है। बयान में कहा गया है कि वह राजस्थान रॉयल्स सेटअप का बरसों से हिस्सा हैं। ऐसे में वह टीम की डायनेमिक्स को समझते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम की कप्तानी वह अच्छे से कर सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    कराची  पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद अब मैदान से ज्यादा सुर्खियां कोर्टरूम जैसी सुनवाई बटोर रही हैं. पाकिस्तान के अनुभवी ओपनर फखर जमां ने PSL…

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    मुल्लांपुर गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 243…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम