संजीव गोयनका ने कभी उन्हें अपनी पुरानी टीम और उसकी कप्तानी से बेआबरू करके निकाल दिया था

नई दिल्ली
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपने पुराने अवतार में दिखते नजर आ रहे हैं। 'बेस्ट फिनिशर' का अवतार, 'माही मार रहा है' वाला अवतार…और 'कैप्टन कूल' का अवतार। उन्होंने सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की इबारत लिखी। उस टीम के खिलाफ जिसके मालिक संजीव गोयनका ने कभी उन्हें अपनी पुरानी टीम और उसकी कप्तानी से बेआबरू करके निकाल दिया था। सोमवार के मैच के बाद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। नजारा धोनी और गोयनका की मुलाकात का।

धोनी और गोयनका की मुलाकात
लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को जिताने के बाद महेंद्र सिंह विरोधी टीम के मालिक संजीव गोयनका से बातचीत करते दिखे। दोनों की मुलाकात और बातचीत की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। इस दौरान लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत भी वहां मौजूद थे।

गोयनका ने कभी धोनी को अपनी टीम से निकाल फेंका था
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में कभी संजीव गोयनका की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हिस्सा क्या रहे थे, टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। अभी लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मालिक संजीव गोयनका कभी राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स के मालिक थे। यह टीम सिर्फ दो सीजन ही खेली और भंग हो गई। 2016 के आईपीएल में पहली बार यह टीम दिखी थी जिसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। 2017 के सीजन से पहले ही गोयनका ने अचानक धोनी को टीम और उसकी कप्तानी से निकाल दिया था।

CSK बनाम LSG मैच का परिणाम
अगर सोमवार के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में 63 रन और मिचेल मार्श ने 25 गेंद में 30 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा और मथीशा पथीराना ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की 26 रनों की तेज नाबाद पारी और शिवम दुबे की 43 नाबाद रन की पारी की बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई के लिए रचिन रविंद्र ने 37 और शायक रशीद ने 27 रन बनाए। लखनऊ के रवि विश्नोई ने 2 विकेट हासिल किए।

  • admin

    Related Posts

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    मियामी इटली के विश्व नंबर दो जानिक सिनर ने रविवार को बारिश से बाधित मियामी ओपन फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर बिना एक…

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी पिछले सीजन उपविजेता रही पंजाब, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला खिताब जीतन . पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा