संजय मल्होत्रा लेंगे शक्तिकांत दास की जगह, जानें कौन हैं RBI के नए गर्वनर

नई दिल्ली.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा बनाए गए हैं। सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ​​को भारतीय रिजर्व बैंक का 26वां गवर्नर नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक कागजात का हवाला देते हुए बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मल्होत्रा ​​को 12 दिसंबर, 2024 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए अगला आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया है।

बता दें कि मल्होत्रा, वर्तमान में वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं और 11 दिसंबर से तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का प्रभार संभालेंगे। मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल कल यानी मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को समाप्त हो रहा है।

कौन हैं संजय मल्होत्रा?
मल्होत्रा ​​के पास फाइनेंस, पावर, आईटी, टैक्सेशन और माइन्स समेत अलग-अलग सेक्टर में 33 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर वरिष्ठ भूमिकाओं में काम किया है। दिसंबर 2022 में रेवेन्यू सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति से पहले वह फाइनेंस सर्विस डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी थे, जहां उन्होंने फाइनेंस सुधारों को आगे बढ़ाने और बैंकिंग सेक्टर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने टैक्स कलेक्शन में वृद्धि को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जीएसटी काउंसिल के एक्स-ओफ्फिसिओ सेक्रेटरी के तौर पर भी कार्य किया है। मल्होत्रा आईआईटी-कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है और प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अपनी रणनीतिक सोच के लिए जाने जाने वाले मल्होत्रा ​​पहले राज्य संचालित आरईसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल चुके हैं। बता दें कि मल्होत्रा ​​की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण चुनौतियों और सुधारों से गुजर रही है।

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह