भारत में Samsung Galaxy Tab A11+ लॉन्च, 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स के साथ

मुंबई 

सैमसंग ने भारत में एक नया टैबलेट लॉन्च किया है, जिसका नाम Samsung Galaxy Tab A11+ है. सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज टेबलेट को दुनिया के कई ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है और अब कंपनी ने अपने इस टैबलेट को भारत में भी लॉन्च कर दिया है. इस टैबलेट में 11 इंच की स्क्रीन, 7040mAh की बैटरी समेत कई खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. आइए हम आपको सैमसंग के इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं.

चार वेरिएंट्स की कीमत

इस टैबलेट को कंपनी ने भारत में कनेक्टिविटी और स्टोरेज के लिहाज से कुल 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है.

    इसका पहला वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसके सिर्फ Wi-Fi वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है.

    इसका दूसरा वेरिएंट भी 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, लेकिन उसमें Wi-Fi + cellular (5G) सुविधा मिलती है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है.

    इसका तीसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसके सिर्फ Wi-Fi वाले मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है.

    इसका चौथा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, लेकिन उसमें Wi-Fi + cellular (5G) सुविधा मिलती है, जिसकी कीमत 32,999 रुपये है.

Samsung Galaxy Tab A11+: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

सैमसंग के इस नए टैबलेट में 11 इंच की TFT LCD स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. यह Dolby Atoms सपोर्ट वाले क्वॉड स्पीकर्स के साथ आता है. इसमें प्रोसेसर के लिए Mediatek MT8775 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर रन करता है. कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट में 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.

इस टैबलेट के पिछले हिस्से पर 8MP का एक सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटो फोकस के साथ आता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें एक DeX mode भी दिया गया है, जो इस टैबलेट को पीसी में बदल देता है और फिर उसके साथ एक सपोर्टेड मॉनिटर और अलग से पेयरिंग होने वाला कीबोर्ड और माउस भी जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा इस टैब में 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,040mAh की बैटरी भी दी गई है.

admin

Related Posts

Stock Market Crash: ये तीन वजहें जिन्होंने सेंसेक्स को 1100 अंक नीचे धकेला

मुंबई  शेयर बाजार में जिसका डर था वही हुआ. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को विदेशों से मिल रहे रेड सिग्नल के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की बेहद खराब शुरुआत हुआ…

पेट्रोल में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से इथेनॉल मिक्स ईंधन, जेब को राहत

नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। इसी क्रम में पेट्रोल से जुड़ा एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम