कई आरोप में घिरे संभल सांसद को राहत! जियाउर्रहमान बर्क को मिली एक हफ्ते की मोहलत

 संभल

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा बिजली विभाग को दिए गए जवाब से भी बात नहीं बनी है. बिजली विभाग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है. सपा सांसद ने जवाब में जो दावा किया है उसके दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. बिजली विभाग की तरफ से इसके एक हफ्ते की मोहलत संभल सांसद को दी गई है. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है. यदि सांसद दावा प्रमाणित करने वाले दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं तो बिजली विभाग वसूली की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर देगा.

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (विद्युत) विनोद कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, सांसद के द्वारा जवाब तो दाखिल किया गया है लेकिन वह जो दावा कर रहे हैं बिजली खर्च का उसके प्रमाण नहीं दिखा सके हैं. प्रमाण देने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया गया है.  यहां पर बताते चलें कि, बिजली विभाग ने 19 दिसंबर को सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा था. बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर 16 किलोवाट से ज्यादा का भार मिला था, जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद डॉ. जियाउर्रहमान बर्क के नाम से दो-दो किलोवाट के दो मीटर लगे थे. जिसमें कई महीने की खपत जीरो थी.

सपा सांसद के जवाब से संतुष्ट नहीं बिजली विभाग
इस मामले में बिजली चोरी की आशंका गहराई थी. जब मीटर की जांच हुई तो उसमें बिजली चोरी की पुष्टि हुई थी. क्योंकि कई महीने ऐसे थे जिनमें एक भी यूनिट की खपत नहीं हुई थी. इसके चलते ही बिजली विभाग ने 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इस जुमनि को लेकर ही दो बार जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया था. अधीक्षण अभियंता ने बताया कि,  सांसद की तरफ से जवाब तो दाखिल किया गया है लेकिन उनके दिए गए जवाब में प्रमाण नहीं दिए गए. इसलिए एक सप्ताह का समय देकर कहा गया है कि वह अपने दावे के प्रमाण दिखाएं. उसके बाद आगे की कार्रवाई बढ़ेगी.

admin

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर