वन्य जीवों का शिकार करने की मंसा से सिमरधा जंगल मे घूम रहे 4 आरोपियों को हथियार सहित समनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 डिंडौरी
जिले अंतर्गत  समनापुर थाना में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग बांधा तालाब तरफ जाने वाली रास्ता में घुघराई घाट जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिये फांदा, सांग ,कोला लेकर जंगल में गये है , प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु स्वतंत्र गवाहो को लेकर थाना से टीम रवाना हुई जो मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान (जंगल) पर जाकर देखे तो 04 लोग जंगली जानवरो का शिकार करने के लिए नुकीली धारदार हथियार व जाल (फांदा), लाठी /डण्डा रखे हुए थे जो पुलिस को देखकर जंगल में भागने लगे जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) धर्मेन्द्र कुमार मरावी पिता महेश कुमार मरावी जाति गोंड उम्र 30 वर्ष , (2) सिकल चंद मरावी पिता स्व0 फूलसिंह मरावी , (3) राजकुमार मरावी पिता स्व0 कूप सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 50 वर्ष , (4) अशोक कुमार मरावी पिता स्व0 हीरा सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना समनापुर जिला डिण्डौरी के होना बताये ।

जिनसे जंगली जानवरो का शिकार करने के संबध में वैध्य अनुज्ञप्ति तथा शासन के आदेश अनुज्ञप्ति के संबध में पूछा गया जो नही होना बताये । जिनसे मौके पर स्वतंत्र गवाहो के सामने रेशम के धागा से बनी काले रंग , सफेद एवं मटमैला रंग की रस्सी का फांदा – 04 नग , लोहे का नुकीली धारदार सांग (बरछी/ भाला) – 03 नग तथा कोला (लाठी/डण्डा) – 21 नग जप्त किया गया । आरोपियो के विरूध्द वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 50 (ग), 52 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया ।
         विशेष भूमिका – निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी थाना समनापुर , उपनिरीक्षक पारस यादव , प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह , प्रआर. 31 दर्शन सिंह मसराम , प्रआर. 365 भारत लाल बसन्त , प्रआर.183 राजेश मरावी , प्रआर. 171 अमित पाण्डेय की विशेष भूमिका रही है ।

  • admin

    Related Posts

    बागेश्वरधाम महाशिवरात्रि स्पेशल: लाखों लोग होंगे शामिल, 5 किमी तिरंगा लाइटिंग से सजा भव्य आयोजन

    छतरपुर  छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को यहां 300…

    भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कड़ी चेतावनी, सूर्या पर निशाना

     नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!