केशव प्रसाद मौर्या का बयान: समाजवादी पार्टी की दादारी रैली रही पूरी तरह फ्लॉप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की दादारी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया

समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का – डिप्टी सीएम केशव मौर्या

सपा की रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला रहा, जो उनकी पार्टी की कार्यशैली को बताता है- डिप्टी सीएम केशव मौर्या

लखनऊ
गौतम बुद्ध नगर, नोएडा के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए रैली में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाषण पर तीखा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी और कानून-व्यवस्था चरमरा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में “त्राहि-त्राहि” की स्थिति बनी हुई थी और उद्योगपति राज्य छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गए थे।

नोएडा में गुर्जर समाज को लेकर आयोजित रैली पर भी डिप्टी सीएम ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला रहा, जो बताता है कि समाजवादी पार्टी की कार्यशैली क्या है। मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का ‘पीडीए’ का नारा फर्जी है, वो  पिछड़ों, दलितों के जन्मजात विरोधी हैं।

अखिलेश यादव, अंधविश्वास के कारण कभी नोएडा नहीं गये, आज उसी धरती पर डबल इंजन सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर चुकी है। विकास के कार्यों से समाजवादी पार्टी को कोई सरकोर नहीं है। उनके सम्मेलन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सपा आएगी तो मुसीबत को लाएगी, सपा आएगी अपराधियों का शासन लाएगी, गुंडाराज लाएगी, सपा आएगी तो जमीनों पर कब्जे करेगी, सपा व्यवसायियों का शोषण लाएगी, सपा आएगी तो पिछड़ो विशेषकर अति पिछड़ो का शोषण करेगी।

admin

Related Posts

कुर्सी एक दिन छूटेगी— नोएडा उदाहरण के साथ Yogi Adityanath का बड़ा संदेश

नोएडा नोएडा को इंटरनेशल एयरपोर्ट का तोहफा देने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर याद किया कि कैसे इस शहर को अपशगुन…

यूपी में 9 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी बोले – यूपी अब देश का ग्रोथ इंजन

नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां, यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन: सीएम योगी  -लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम