सलमान की सिकंदर हुई फुल फ्लॉप, बजट भी नहीं निकाल पाई

मुंबई

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस की सिकंदर नहीं बन सकी। इस फिल्म का कलेक्शन दिनों-दिन कम हो जाता जा रहा है। जानिए, 11वें दिन में आकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है, साथ ही कुल कमाई कितनी हुई?   

11वें दिन का कलेक्शन
अब तक जो शुरुआती आंकड़े हासिल हुए हैं उनके अनुसार फिल्म ‘सिकंदर’ ने 11वें दिन 88 लाख रुपये ही कमाए हैं। कुल कमाई की बात की जाए तो इसने 106.63 करोड़ रुपये ही बटोरे हैं। हर दिन फिल्म का कलेक्शन गिरता ही जा रहा है। यही हाल रहा तो कुछ दिन में सलमान की फिल्म सिनेमाघरों से उतर भी सकती है।   

फ्लॉप का लग सकता है तमगा
फिल्म ‘सिकंदर’ का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा ही छू सकी है। फिल्म ‘सिकंदर’ सलमान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती हुई नजर आ रही है। लगता नहीं है कि ये अपना बजट भी वसूल कर पाएगी।  

सनी देओल से होगी टक्कर
10 अप्रैल को सिनेमाघरों में ‘जाट’ रिलीज हो रही है, ऐसे में सनी देओल की फिल्म से सलमान खान की ‘सिकंदर’ का कमाई के मामले में मुकाबला होगा। वहीं अभी भी सिनेमाघरों में फिल्म ‘छावा’ टिकी है। इस तरह से सलमान की फिल्म के लिए दर्शकों को अपनी तरफ लाना काफी मुश्किल हाेगा।

‘सिकंदर’ में नजर आए ये कलाकार
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना, सत्यराज जैसे दक्षिण भारतीय कलाकार नजर आए। साथ ही फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। कमजोर कहानी की कारण यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई, सलमान खान का जलवा भी इस फिल्म को बचा नहीं सका।

 

 

admin

Related Posts

माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

अस्पताल से अच्छी खबर: सलीम खान की तबियत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाए जाने की पुष्टि

मुंबई ‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला, जो सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘जय हो’ में नजर आ चुके हैं, लंबे अरसे से सलमान के बेहद करीबी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे