सलाम ने कहा आईयूएमएल महिलाओं और पुरुषों के लिए लैंगिक न्याय का समर्थक है, न कि लैंगिक समानता का ….

तिरुअनंतपुरम

केरल में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ने विवादित बयान दिया है। मुस्लिम लीग की केरल इकाई के महासचिव पी.एम.ए सलाम ने कहा कि महिला और पुरुष बराबर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और पुरुषों को बराबर कहना हकीकत से आंख मूंदने जैसा है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह बात कही, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। मुस्लिम लीग नेता ने अपनी दलील के समर्थन में एक उदाहरण देते हुए कहा कि ओलंपिक में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग श्रेणियां होती हैं। उन्होंने कहा, ‘क्या ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे अलग-अलग हैं? क्या हम कह सकते हैं कि पुरुष और महिला सभी मामलों में समान हैं? क्या दुनिया ने इसे स्वीकार किया है? उन्हें समान कहना हकीकत से आंखें मूंद लेने जैसा है।’

सलाम ने कहा कि आईयूएमएल महिलाओं और पुरुषों के लिए लैंगिक न्याय का समर्थक है, न कि लैंगिक समानता का। महिलाओं से जुड़ा एक ऐसा ही विवादास्पद बयान पिछले सप्ताह केरल के एक प्रमुख इस्लामी मौलवी ने दिया था। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पुरुषों और महिलाओं के एक साथ कसरत करने को लेकर आपत्ति जताई थी। ‘केरल जमीयत-उल-उलेमा ऑफ एपी सुन्नी’ के महासचिव ए पी अबूबकर मुसलियार ने कहा था कि पुरुषों के साथ कसरत करने से महिलाओं के शील के साथ ‘समझौता’ हो सकता है। राज्य के उत्तरी जिलों में लोकप्रिय कसरत व्यवस्था ‘मल्टी-एक्सरसाइज कॉम्बिनेशन 7’ (एमईसी 7) की आलोचना करते हुए मौलवी ने कहा था कि व्यायाम की आड़ में गांवों और कस्बों में अच्छे काम नहीं हो रहे।

कसरत की यह व्यवस्था हाल में तब विवादों में आई थी, जब राजनीतिक हलकों से कुछ लोगों ने इस पर प्रतिबंधित इस्लामी संगठनों ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ और जमात-ए-इस्लामी से कथित संबंध होने की अटकलें लगाईं। आयोजकों ने इन आरोपों को खारिज किया है। मुस्लिम लीग का कांग्रेस को समर्थन रहा है और इस बयान को लेकर कांग्रेस भी घिर सकती है। खासतौर पर भाजपा और केरल की कम्युनिस्ट पार्टियों की तरफ से कांग्रेस पर हमला बोला जा सकता है कि वह कट्ट्ररपंथी तत्वों के साथ है। बता दें कि लंबे समय से केरल में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच गठबंधन है।

admin

Related Posts

कांग्रेस को डर, क्या राज्यसभा की तीसरी सीट होगी हाथ से निकाली? हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

भोपाल   विजयपुर विधानसभा मामले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस को अब डर सता रहा है कि भाजपा उनसे राज्यसभा सीट छीन सकती…

बीजेपी ने थलापति विजय को दिया आकर्षक ऑफर, डिप्टी CM और 80 सीटें देने की पेशकश

 चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान