साजिद रशीदी ने बताया की दिल्ली चुनाव में BJP को दिया वोट, वीडियो जारी कर मुस्लिमों को दिया संदेश

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है अब सबको शनिवार का इंतजार है जब नतीजे सामने आएंगे। इसी बीच भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कह रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के साजिद रशीदी कहते हैं कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। यह कोई अकेला मामला नहीं है। यदि मुसलमान भी बड़े पैमाने पर भाजपा का समर्थन करने लगें तो तथाकथित 'धर्मनिरपेक्ष' दलों को चिंतित होना चाहिए।'

मुस्लिमों को दिया संदेश
वीडियो में साजिद कहते हैं, ‘दोस्तों मैंने वोट कर दिया है। मैंने ये वोट किसको किया है, आफको सुनकर बड़ा आश्चर्य होगा। मैंने यह वोट भारतीय जनता पार्टी को किया है। जिंदगी में पहली बार मैंने भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। क्यों किया है इसके पीछे बहुत सारे कारण हैं। अबतक मुसलमानों पर यह आरोप लगता रहा कि भाजपा को हराने के लिए मुसलमान वोट करता है। मैंने यह वोट इसलिए किया बीजेपी को कि दिल्ली के अंदर बीजेपी जीते।

मुसलमानों के मन में यह बात बैठा दी गई है कि भाजपा को हराओ, नहीं तो अगर वे सत्ता में आए तो मुसलमानों के अधिकार छीन लिए जाएंगे। मैंने मुसलमानों के मन से उस डर को निकालने के लिए (भाजपा को) वोट दिया। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो मैं मुसलमानों को दिखाऊंगा कि मुसलमानों के कौन से अधिकार छीने गए हैं। ऐसा नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं या उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अगर उनकी कोई नीति मुसलमानों के खिलाफ जाती है तो मैं उसका विरोध करूंगा। मुझे धमकियां मिल रही हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि मैं भाजपा के हाथों बिक गया हूं। ऐसा कुछ नहीं है, मैं भाजपा के किसी नेता से भी नहीं मिला हूं। मेरे खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य मुसलमानों के दिल और दिमाग से उस डर को निकालना है। अगर मुसलमान भाजपा को वोट देते हैं तो हमारा हक होगा और अगर भाजपा हमारे खिलाफ कुछ करती है तो हम उससे सवाल कर सकते हैं।’

एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार
बुधवार को वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं। जिसमें ज्यादातर में भाजपा के दिल्ली में अगली सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में खास फर्क नहीं है। जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के अंतर को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए गए हैं। एक पोल में कहा गया है कि पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 51-60 सीटें जीत सकती है। दो पोल में आप की जीत का भी अनुमान लगाया गया है।

  • admin

    Related Posts

    Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

    नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

    दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन पकड़ा गया, ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

    नई दिल्ली   दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए उसके हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने