सायमी खेर ने ‘रोमन हॉलिडे’ को बनाया एक यादगार मैराथन अनुभव, रोम 2025 मैराथन में हिस्सा लिया और उसे पूरा भी किया

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेती सायमी खेर ने अपने ‘रोमन हॉलिडे’ को यादगार मैराथन अनुभव बनाया और रोम 2025 मैराथन में हिस्सा लिया। अभिनेत्री और फिटनेस लवर सायमी खेर ने इस बार अपनी छुट्टियों को दो खुशियों के साथ जोड़ा, परिवार के साथ वक्त बिताना और दौड़ना। अपनी फिटनेस और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स के प्रति जुनून के लिए जानी जाने वाली सायमी इस बार अपने माता-पिता और बहन के साथ छुट्टियां मनाने रोम पहुंचीं। रोम की खूबसूरत गलियों, इतिहास और खाने का मज़ा लेते हुए उन्होंने हाफ रोम मैराथन में हिस्सा लेने का मौका भी नहीं छोड़ा।

सायमी पहले भी आयरनमैन ट्रायथलॉन और कई लंबी दूरी की दौड़ों में भाग ले चुकी हैं। वह हमेशा कहती हैं कि फिटनेस उनके लिए सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। यात्रा के दौरान भी वह किसी न किसी रूप में एक्टिव रहना पसंद करती हैं, और इस बार उनकी यह कोशिश उनके परिवार के साथ एक खूबसूरत याद में बदल गई।

सायमी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “किसी भी शहर को देखने का सबसे अच्छा तरीका है उसके बीचोंबीच पैदल दौड़ना-उसकी गलियों से होकर, उसकी ऊर्जा को महसूस करते हुए। जब भी मैं किसी नए शहर में जाती हूं, कोशिश करती हूं वहां एक हाफ मैराथन दौड़ लूं। यह मेरा पसंदीदा तरीका है किसी जगह को जानने का। रोम की दौड़ अब तक की सबसे खूबसूरत रन रही। स्पेनिश स्टेप्स से लेकर ट्रेवी फाउंटेन और अंत में कॉलेजियम तक, ऐसा लग रहा था जैसे किसी पोस्टकार्ड के अंदर दौड़ रही हूं। मौसम बेहतरीन था, हवा में ठंडक थी, और हर मोड़ पर इतिहास बोल रहा था। कई बार तो भूल गई कि मैं रेस में हूं-बस मुस्कुराते हुए दौड़ती रही और सब महसूस करती रही। और 21 किलोमीटर की दौड़ के बाद वो पिज़्ज़ा और जेलाटो का हर बाइट वाकई डिज़र्व करती थी!” सायमी के लिए यह रोम ट्रिप सिर्फ सैर-सपाटे तक सीमित नहीं रही-यह उनके रनिंग के जुनून और परिवार के साथ बिताए अनमोल पलों का संगम थी। परिवार और फिटनेस, दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए, वह लगातार अपने चाहने वालों को एक एक्टिव, खुशहाल और प्रेरणादायक जीवन जीने की प्रेरणा देती रहती हैं-चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों।

 

admin

Related Posts

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1'…

धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम