Sainik School Admission 2025: कल आखिरी तारीख, जानें पासिंग मार्क्स और जरूरी शर्तें

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) 2026 के लिए कल 9 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। देश के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेना चाह रहे विद्यार्थी एनटीए एआईएसएसईई 2026 वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 10 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। देश के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को होगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

1. एआईएसएसईई से कहां कहां होगा दाखिला

इसके अलावा एआईएसएसईई 2026 से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सभी नए मंजूरी प्राप्त 69 सैनिक स्कूलों में और स्वीकृत 19 नए सैनिक स्कूलों (जो शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में कक्षा 9 तक पहुंच गए हैं) की कक्षा 9 में दाखिला होगा।

2. क्या है आयु संबंधी योग्यता

छठी के लिए उम्र 31 मार्च 2026 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 मार्च 2026 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

3. आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए व एससी और एसटी वर्ग के लिए 700 रुपए शुल्क देना होगा।

4. क्या है एग्जाम पैटर्न

कक्षा 6 – – हिंदी व इंग्लिश समेत 13 मीडियम में

सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट की होगी। कुल 125 प्रश्न होंगे। पेपर 300 अंक का होगा। लैंग्वेज में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक का होगा। मैथ्स में 150 अंक के 50 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न 3 अंक का होगा। इंटेलिजेंस में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे। जनरल नॉलेज में 50 अंक के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे।

5. कक्षा 9 एग्जाम पैटर्न – केवल इंग्लिश मीडियम में

सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 180 मिनट की होगी। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 400 नंबर का होगा। मैथ्स में 4-4 नंबर के 50 प्रश्न आएंगे। यानी 200 नंबर के प्रश्न मैथ्स से होंगे। इंटेलिजेंस, इंग्लिश, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सभी में 50-50 अंक के 25-50 प्रश्न होंगे। इनमें हर सवाल दो अंक का होगा।

6. मैथ्स अच्छा हो तो राह आसान

उपरोक्त दोनों कक्षाओं की प्रवेश परीक्षाओं में मैथ्स से 50 फीसदी सवाल होंगे। यानी जिसका मैथ्स अच्छा है, उसके बाजी मारने के चांस ज्यादा होंगे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता के लिए छात्र का मैथ्स अच्छा होना जरूरी है।

7. दोनों कक्षाओं के एंट्रेंस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स – छात्र के हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स आना जरूरी है। एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए यह शर्त नहीं है।

8. नए सैनिक स्कूलों में 2 कैटेगरी में होगा दाखिला
कक्षा 6
कैटेगरी ए 40 प्रतिशत रूट

– लड़कियों के लिए प्रवेश खुला है। आयु मानदंड लड़कों के समान ही हैं। अभ्यर्थी संबंधित न्यू सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर लड़कियों के लिए सीटों की उपलब्धता की जाँच कर सकते हैं।

श्रेणी 'बी' (60 फीसदी रूट)

– लड़कियों के लिए प्रवेश खुला है; आयु मानदंड लड़कों के समान ही हैं। उम्मीदवारों को संबंधित न्यू सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर लड़कियों के लिए सीटों की उपलब्धता की जांच करनी चाहिए।

– उम्मीदवारों को उस स्वीकृत न्यू सैनिक स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए जहां वे प्रवेश लेना चाहते हैं और 31 मार्च, 2026 तक कक्षा 5 उत्तीर्ण या उसमें उपस्थित होना चाहिए।
कक्षा 9 में दाखिला (19 न्यू सैनिक स्कूल)

कैटेगरी ए (40 फीसदी वाला रूट)

– 19 न्यू सैनिक स्कूलों में प्रवेश केवल उन लड़कों और लड़कियों के लिए है जिन्होंने सैनिक स्कूल वर्टिकल में कक्षा 8 उत्तीर्ण की है।

– प्रवेश प्रारंभिक अनुमानित रिक्तियों के 40 फीसदी रूट और बाद में निकाली गई रिक्तियों के तहत न भरी गई शेष रिक्तियों तक ही सीमित है।

– प्रवेश के समय उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कैटेगरी बी (60 फीसदी रूट )

– 19 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश केवल उन लड़कों और लड़कियों के लिए है जिन्होंने सैनिक स्कूल श्रेणी में कक्षा 8 उत्तीर्ण की है।

– प्रवेश केवल उन बची हुई रिक्तियों तक सीमित है जो प्रारंभिक अनुमानित रिक्तियों के 60 फीसदी रूट के अंतर्गत नहीं भरी गई हैं और बाद में निकाली गई हैं।

9. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को होगा। एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब आएंगे, इनकी तारीखें भी बाद में आएंगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

10. रिजल्ट परीक्षा के चार से छह सप्ताह के बाद आएगा।

 

admin

Related Posts

वर्दी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी और दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगी आयु सीमा में भारी छूट

वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पदों पर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव करते…

संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया