सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, घर आई लक्ष्मी

 ग्रेटर नोएडा

पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर पांचवी बार मां बन गई है। यह बच्चा सीमा और सचिम मीणा का है। हैदर ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्ची को दिया जन्म। करीब दो साल पहले चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते सीमा भारत आई थी। हालांकि उसे अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और सीमा बच्चों सहित अपने प्रेमी सचिन के पास रहन के लिए आ गई।

दिसंबर में दी थी गुड न्यूज

सीमा और सचिन ने पिछले साल दिसंबर के महीने में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सीमा के गर्भवती होनी की जानकारी दी गई थी। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वीडियो में हैदर प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए सचिन को पिता बनने की खुशखबरी दे रही थीं। जिसके बाद सचिन सीमा को गले लगा लेता है। तब सीमा ने बताया था कि वह सात महीने की गर्भवती है। जल्द ही उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।

2023 में आई थी भारत

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ 13 मई 2023 अवैध रूप से भारत आई थी। उसे अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की वजह से 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सचिन मीणा को उसे शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 7 जुलाई को उसे स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई थी। सीमा ने पुलिस को बताया था कि उसने और सचिन ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

गौतमबुद्ध नगर में की थी शादी

जमानत मिलने के बाद सीमा और सचिन ने गौतमबुद्ध नगर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। तब से दोनों रबूपुरा में पति-पत्नी के तौर पर रह रहे हैं। सीमा और सचिन की कहानी भारत-पाकिस्तान सहित सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। सीमा वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती हैं। सीमा के वकील विक्रम सिंह ने पाकिस्तानी भाभी की नागरिकता को लेकर कहा कि उनके खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने को लेकर दर्ज केस का निस्तारण हो जाए। इसके बाद कुछ हो सकता है।

admin

Related Posts

यूपीडेस्को की कार्रवाई: वी विन कंपनी के कर्मचारियों की मांगों का हुआ समाधान

वी विन कंपनी के कर्मचारियों की मांगों पर यूपीडेस्को की कार्रवाई एजेंसी को भेजा नोटिस, वेतन व अन्य सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश लखनऊ  वी विन प्रा. लिमिटेड कंपनी…

वाराणसी में आज से ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य की शुरुआत, दर्शकों के लिए खास

वाराणसी में आज से प्रारंभ होगा 'सम्राट विक्रमादित्य' महानाट्य  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय संस्कृति-पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ धर्म व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा