पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन ने किया भावुक ट्वीट

जयपुर

एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी। अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पायलट ने लिखा कि उनकी आकर्षक मुस्कान याद आती है। मैं अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 25 साल पहले आज के ही दिन वे हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए थे लेकिन वे हमारी यादों और दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

उन्होंने लिखा कि बहुत ही साधारण शुरुआत से लेकर सार्वजनिक जीवन में महान ऊंचाइयों तक, भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट से लेकर एक सफल राजनेता तक, एक शानदार पिता से लेकर एक जमीनी नेता तक उन्होंने हर समय अपनी छाप छोड़ी। मुझे जो सबसे ज्यादा याद आती है- वह है उनकी आकर्षक मुस्कान।

सचिन पायलट ने इसके बाद एक ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने अपने पिता के पुराने वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था, वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

गौरतलब है कि राजेश पायलट का जन्म 10 फरवरी 1945 को नोएडा में हुआ था। साल 1971 में बतौर एयरफोर्स पायलट उन्होंने भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भाग लिया। गांधी परिवार के नजदीक आने की वजह से 1980 में उन्हें राजस्थान के भरतपुर में चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया। वे पहली बार यहां से जीतकर सांसद बने। इनका असली नाम राजेश विधूड़ी था। इसके बाद 1984 में उन्होंने दौसा को अपनी कर्मस्थली बनाया, फिर लगातार यहीं से सांसद बने। साल 1991 में वे नरसिम्हाराव में आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

    जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

    नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

    राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव