साबरमती फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट ने 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनल का बनाया नया रिकॉर्ड

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) ने सितंबर 2024 में 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनलों की 323 नग तैयार कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो नवंबर 2023 में साबरमती प्लांट से वेल्डेड रेल पैनलों की पहली रेक भेजे जाने के बाद से किसी भी महीने के लिए अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर अवधि के दौरान सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) से अब तक 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनलों की 23 रेक भारतीय रेलवे को भेजी जा चुकी हैं। इसमें सितंबर 2024 को भेजी गई 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनल की चार रेक शामिल हैं।

अब तक साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी से भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की कुल 35 रेक भेजी जा चुकी हैं, जिनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में भेजी गई 12 रेक शामिल हैं। साबरमती के एफबीडब्ल्यूपी में वेल्डिंग हेतु इनपुट रेल की आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल द्वारा 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी के उपयोग से भारतीय रेलवे को 260 मीटर लंबी रेल आपूर्ति बढ़ाने में सेल-बीएसपी को मदद मिली है।

उल्लेखनीय है कि साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी को वेल्डिंग ज्वाइंट्स की फेज्ड ऐरे अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग (पीएयूटी) सुविधा से लैस किया गया है। इस आधुनिक तकनीक का उपयोग वेल्ड ज्वाइंट्स में संभावित त्रुटियों का पता लगाने एवं इमेज के रूप में दशार्ने के लिए किया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक

    रायपुर  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुषों की हॉकी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच तीसरे और चौथे स्थान…

    बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ जीत: टॉप लीडरों का एनकाउंटर और सरेंडर, जवानों की सफलता के 5 मुख्य कारण

    जगदलपुर  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है। सुरक्षाबल के जवानों ने डेडलाइन 31 मार्च 2026 से पहले ही नक्सलियों के कई टॉप लीडरों का एनकाउंटर किया। इसके साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित