सबालेंका ने पहली बार जीता मियामी ओपन खिताब

मियामी
  एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेट में हराकर खिताब जीता। बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन का खिताब जीता, जो उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। सबालेंका ने 24 विनर्स लगाए और 11 लाख डालर की इनामी राशि अपने नाम की।

मियामी ओपन के फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर जीती ट्रॉफी

सबालेंका ने मैच प्वाइंट पर बैकहैंड पोसिंग शॉट मारा, जिसके बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने दोनों हाथ हवा में उठाए, आसमान की तरफ देखा। जीत के बाद सबालेंका ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वर्षा रुक गई। ऐसा लग रहा था जैसे मियामी रो रहा था कि मैंने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। मैं यह खूबसूरत ट्राफी को पाकर बेहद खुश हूं। मुझे मियामी में खेलकर घर जैसा महसूस होता है।

तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सबालेंका ने यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को सीधे सेट में 7-5, 7-5 से हराया था। सबालेंका इस साल छह टूर्नामेंट में से चार के फाइनल में पहुंची थीं, जिनमें से उन्होंने मियामी से पहले ब्रिसबेन में खिताब जीता था।

यह उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका ने इससे पहले यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को लगातार सेट में 7-5, 7-5 से पराजित किया था। इस बार भी उन्होंने पेगुला का सपना चकनाचूर कर दिया।

शानदार उपलब्धि : इसके साथ ही सबालेंका ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। वह डब्ल्यूटीए इतिहास की तीसरी शीर्ष खिलाड़ी हैं जो एक ही साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने अपने शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ पिछले 14 में से 12 मुकाबले जीते हैं।

साथ ही यह सबालेंका का इस साल का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जनवरी में ब्रिस्बेन ओपन का खिताब भी जीता था। सबालेंका ने अपने 19 में से 17 खिताब हार्डकोर्ट पर जीते हैं।

महिला एकल से पहले मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच की शीर्ष वरीय जोड़ी ने जूलियम कैश और लॉयड ग्लासपूल की छठी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

admin

Related Posts

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप…

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  बेंगलुरु कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी