एसए20 : जानसेन की बदौलत सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया

डरबन
एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने सेंट जॉर्ज पार्क में डरबन सुपर जायंट्स पर लगातार दूसरी बोनस अंक की जीत के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत डरबन सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया। लगातार तीन हार के बाद गत चैंपियन ने निश्चित रूप से वापसी की है और अब वह उस फॉर्म के करीब पहुंच रहे हैं, जिसने उन्हें पिछले दो सत्रों में लगातार एसए20 चैंपियनशिप जीतने में मदद की थी। पिछले सीजन के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मार्को जानसेन (2/23) ने नई गेंद से विशेष प्रदर्शन करके वापसी की थी। जानसेन ने पारी की दूसरी ही गेंद पर डरबन के सुपरजाइंट्स के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को आउट कर दिया।

जानसेन ने कहा, "टीम की जीत से मुझे खुशी है। इस समय सब ठीक चल रहा है। पावरप्ले में गेंदबाजी करना आसान नहीं है, मेरे लिए यह विकेट लेने के बारे में है और सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है। मैं लगातार सटीक गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। हमारे फैंस शानदार हैं और मैं उनके आने की सराहना करता हूं।" जानसेन के अलावा रिचर्ड ग्लीसन (2-19), ओटनील बार्टमैन (2-30) और बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन (2-11) ने मेहमान टीम को 115/8 पर रोक दिया। ग्लीसन अब 14.25 की औसत से आठ विकेट लेकर प्रतियोगिता में विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

सुपर जाइंट्स की पारी को न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केन विलियमसन (45 गेंदों पर 44 रन) ने संभाला, लेकिन उन्हें तब तक बहुत कम सपोर्ट मिला। सिर्फ अंतिम बल्लेबाज नवीन उल हक ने 15 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। सनराइजर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड बेडिंघम ने शीर्ष क्रम में तेजी से 39 रन बनाए, जिसके बाद मध्यक्रम में जॉर्डन हरमन ने 23 रन बनाकर गति बनाए रखी। लेकिन यह कप्तान एडेन मार्करम की फिनिशिंग थी जिसमें उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर सनराइजर्स को बोनस अंक दिला दिया। मार्करम ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़कर घरेलू समर्थकों के लिए सोने पर सुहागा बना दिया और ऑरेंज आर्मी को मुस्कुराते हुए घर भेज दिया।

  • admin

    Related Posts

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

      नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

     नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव