एसए20 आयुक्त ग्रीम स्मिथ बोले – आईपीएल के बाद खुद को दूसरे नंबर की लीग के रूप में स्थापित कर रहा है एसए20

मुंबई.
एसए20 के आयुक्त ग्रीम स्मिथ का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का यह घरेलू टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 प्रतियोगिता के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। एसए20 का आयोजन पहले दो सत्र में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ ही किया गया था लेकिन इस बार यह लीग नए साल में होने वाले टेस्ट मैच के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी ताकि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकें। प्रतियोगिता के तीसरे सत्र में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी भाग लेंगे। वह इसमें खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे।

स्मिथ ने एसए20 इंडिया डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कहना सही नहीं लगता कि आप दुनिया की दूसरे नंबर की लीग बनना चाहते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि आईपीएल का कोई जवाब नहीं है। वह अविश्वसनीय टूर्नामेंट है जिसने क्रिकेट के परिदृश्य में बदलाव में अहम भूमिका निभाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमने आईपीएल की छह फ्रेंचाइजी को अपनी तरफ आकर्षित किया। हमने एसए20 को आगे बढ़ाने के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ मिलकर काम किया। हमें उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।’’

कार्तिक इस टूर्नामेंट में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलेंगे। वह लीग के भारत के दूत भी हैं। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद एसए20 सबसे अच्छी प्रतियोगिता थी जिसमें वह भाग ले सकते थे। कार्तिक ने कहा, ‘‘जब मैंने आईपीएल के बाद संन्यास लेने की घोषणा की तो तब भी मैं क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहता था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं सोच रहा था कि मेरे लिए क्या विकल्प है और इसका पता कैसे करना है क्योंकि मैं कभी किसी अन्य लीग का हिस्सा नहीं रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन खिलाड़ियों से पूछा जो अन्य लीग का हिस्सा रहे हैं और एक बात जो सर्वसम्मति से सामने आई, वह यह थी कि एसए20 सबसे अच्छा और रोमांचक टूर्नामेंट है। इसमें सबसे दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता भी है।’’

admin

Related Posts

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

नई दिल्ली  फुटबॉल डर्बी से पहले एक रैली के दौरान राजधानी पेरू के एलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में हुई एक घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई…

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

ह्यूस्टन /अमेरिका टिरांटे ने पहला सेट 7-6 (5) से हारने के बाद जोरदार वापसी की और मैच पर नियंत्रण स्थापित किया और अगले दो सेट 6-3, 6-4 से जीत लिए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?