युद्ध की आंच में रूस का खतरनाक मिसाइल परीक्षण, इसे रोक पाना लगभग नामुमकिन

यूक्रेन
रूस और यूक्रेन के बीच यु्द्ध जारी है। संघर्ष के बीच रूस ने अपनी सबसे नई परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल 'बुरेवेस्टनिक' का सफल परीक्षण पूरा कर लिया। रूस के उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस सफलता की जानकारी दी। यह मिसाइल परमाणु ऊर्जा पर निर्भर होने के चलते असीमित दूरी तय कर सकती है और इसमें परमाणु हथियार लादने की सुविधा भी है। रूसी सेना के महानिदेशालय प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने पुतिन को बताया कि मिसाइल ने 14000 किलोमीटर (करीब 8,700 मील) का सफर तय किया और हवाई क्षेत्र में लगभग 15 घंटे तक क्रियाशील रही।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार, 9एम730 बुरेवेस्टनिक (स्टॉर्म पेट्रेल), जिसे नाटो ने एसएससी-एक्स-9 स्काईफॉल नाम दिया है, वर्तमान और भविष्य की मिसाइल रक्षा प्रणालियों के खिलाफ 'अजेय' है। इसकी सीमा लगभग अनंत है और उड़ान पथ अप्रत्याशित। रविवार के अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन ने गेरासिमोव को आदेश दिया कि बुरेवेस्टनिक के मुख्य परीक्षण अब समाप्त हो चुके हैं, इसलिए मिसाइलों की तैनाती से पहले अंतिम तैयारी के चरण पर तत्काल काम शुरू कर दिया जाए।

क्या है बुरेवेस्तनिक?
बुरेवेस्तनिक एक उच्च कोटी की क्रूज मिसाइल है, जो पारंपरिक मिसाइलों से पूरी तरह अलग है। इसकी खासियत एक छोटा परमाणु रिएक्टर है, जो इसे असीमित दूरी तय करने की क्षमता प्रदान करता है। सामान्य मिसाइलें ईंधन समाप्त होने पर रुक जाती हैं, लेकिन यह परमाणु ऊर्जा से संचालित होती है, जिससे यह हफ्तों या महीनों तक लगातार उड़ान भर सकती है। रूसी भाषा में इसका नाम स्टॉर्म पेट्रेल (तूफानी पक्षी) है, जो तूफान की पूर्वसूचना की तरह खतरे का प्रतीक है। यह मात्र 50-100 मीटर की कम ऊंचाई पर उड़ती है, जिसके कारण रडार इसे आसानी से ट्रैक नहीं कर पाते।

इसमें परमाणु वारहेड (परमाणु विस्फोटक) फिट किया जा सकता है, जो विनाशकारी विस्फोट पैदा कर सकता है। यह इतिहास की पहली ऐसी हथियार प्रणाली है जो परमाणु प्रणोदन (न्यूक्लियर प्रोपल्शन) पर आधारित है। रूस का दावा है कि यह अमेरिका या नाटो के किसी भी मिसाइल रक्षा तंत्र को धोखा दे सकती है।

कैसे काम करता है बुरेवेस्तनिक?
अब सवाल उठता है कि बुरेवेस्तनिक कैसे काम करता है। सामान्य क्रूज मिसाइलें जेट इंजन पर निर्भर होती हैं, लेकिन बुरेवेस्तनिक में एक कॉम्पैक्ट परमाणु रिएक्टर स्थापित होता है। यह रिएक्टर हवा को अत्यधिक गर्म करता है, जो फैलते हुए मिसाइल को आगे की ओर धकेलता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि ईंधन की कोई कमी नहीं होती, इसलिए यह पृथ्वी की परिक्रमा कई बार कर सकती है।

admin

Related Posts

पाकिस्तान में कानून बेबस, हवाला और क्रिप्टो के जरिए फल-फूल रहा अवैध कारोबार

नई दिल्ली   पाकिस्तान इस समय एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है, जहां एक ओर उसकी औपचारिक अर्थव्यवस्था दम तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर अंडरग्राउंड या अनौपचारिक अर्थव्यवस्था तेजी से…

सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर में 150 से ज्यादा OGW पर कार्रवाई

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और पूछताछ के लिए 150 से ज्यादा संदिग्धों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 2 views
फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन