रूस ने मचाया कोहराम- पिछले 24 घंटों में रूस ने 540 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया

रूस
पुतिन के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या ने रूस को हिला कर रख दिया है। एक बम धमाके में किरिलोव की मौत के बाद रूस ने यूक्रेन से इसका जबरदस्त बदला लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में रूस ने 540 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया है। इसके साथ ही कई अमेरिकी और पोलिश बख्तरबंद गाड़ियां और वाहनों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

रूस ने किया यूक्रेन पर भारी हमला
रूस की 'जैपड' (पश्चिम) और 'त्सेंट्र' (केंद्र) सेना ने यूक्रेन के 11 जवाबी हमलों को विफल कर दिया। 'जैपड' ग्रुप ने 440 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया, जबकि 'युग' (दक्षिण) ग्रुप ने 350 सैनिकों को खत्म किया। इसके अलावा, डोनेट्स्क क्षेत्र के ट्रूडोव और स्टारी टेर्नी इलाकों पर रूसी सेना का नियंत्रण हो गया है।

किरिलोव की हत्या से बौखलाया रूस
मंगलवार को मॉस्को में किरिलोव के अपार्टमेंट के बाहर खड़े एक स्कूटर में छुपाए गए बम धमाके से उनकी हत्या हुई। रूसी एजेंसियों का कहना है कि यह हमला यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उजबेकिस्तान के रहने वाले संदिग्ध हमलावर ने यूक्रेन की एजेंसी ने इस काम के लिए एक लाख डॉलर और यूरोप में रहने की सुरक्षा का वादा किया था।

बदले पर उतरी रूसी सेना
किरिलोव की हत्या के बाद रूस में हड़कंप मच गया है। मॉस्को में इस तरह की घटना ने दुनिया को चौंका दिया है। कुछ लोग इसे इजरायल की मोसाद जैसी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं रूस अब इसे अपनी प्रतिष्ठा पर हमला मानते हुए और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। रूस ने साफ कर दिया है कि किरिलोव की हत्या का बदला लिया जाएगा। यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों की यह कार्रवाई रूस-यूक्रेन युद्ध में एक नए मोड़ का संकेत देती है, जहां अब टकराव और भी हिंसक हो सकता है।

admin

Related Posts

सुपरफास्ट ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, होली को लेकर मालदा मंडल ने मांगी 6 नई ट्रेनें

मालदा  4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है. ऐसे में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों…

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर को ईरान के पास तैनात, ऑपरेशन मादुरो में ट्रंप की अहम कदम

न्यूयॉर्क अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत के बीच तनाव फिर चरम पर है. अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड