रूस और चीन की तरफ से बयान जारी कर इजरायल को सीजफायर की नसीहत दी, खामेनेई के खात्मे का ख्वाब छोड़ दें नेतन्याहू

मॉस्को
ईरान-इजरायल युद्ध पर जहां दुनिया के बड़े देश दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं, वहीं अमेरिका के दो पुराने दुश्मन रूस और चीन खुलकर ईरान के समर्थन में आ गए हैं। दोनों ही देशों ने अमेरिका को इस जंग में कूदने से परहेज करने की नसीहत दी है और दो टूक कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध में कूदता है तो उसके गंभीर नतीजे होंगे। दोनों ताकतवर देशों के राष्ट्रपतियों ने करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत की है। इसके बाद दोनों ही देशों की तरफ से बयान जारी कर इजरायल को सीजफायर की नसीहत दी गई है।

यह सलाह ऐसे वक्त पर दी गई है, जब इजरायली प्रघानमंत्री ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या करने और वहां सत्ता परिवर्तन की बात लगातार कर रहे हैं। इस बीच, रूस ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की किसी भी संभावित बातचीत का समर्थन करने से इनकार करने के साथ ही ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के प्रयासों को अस्वीकार्य बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ‘स्काई न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।

खामेनेई की हत्या अकल्पनीय
पेसकोव ने कहा, “खामेनेई की हत्या अकल्पनीय है, और इस बारे में बात करना भी सभी के लिए अस्वीकार्य होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण है और यह न उस केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए खतरनाक है।” उन्होंने कहा कि कोई भी अतिरिक्त भागीदार तनाव को और बढ़ाएगा। पेसकोव का इशारा वाशिंगटन द्वारा इजरायल को प्रत्यक्ष सैन्य सहायता प्रदान करने की संभावनाओं की तरकफ था।

भानुमती का पिटारा खोल देंगे
हालांकि, पेसकोव ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि खामेनेई की हत्या होने पर रूस क्या कार्रवाई करेगा, इसके बजाय उन्होंने कहा, कि यह ईरान के अंदर से कार्रवाई को और बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, “इससे ईरान के अंदर चरमपंथी भावनाएँ पैदा होंगी और जो लोग (खामेनेई की हत्या) के बारे में बोल रहे हैं, उन्हें इसे ध्यान में रखना चाहिए। वे भानुमती का पिटारा खोल देंगे।”

ट्रंप ने भी पुतिन को दी थी नसीहत
ईरान-इजरायल युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता करने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रस्तावों को अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अस्वीकार कर दिया है। ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति से कहा था कि पहले उन्हें खुद के संघर्ष की मध्यस्थता करनी चाहिए। उनका इशारा युक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध से था। पेसकोव ने इस बात से इनकार किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शब्द अपमानजनक थे। उन्होंने कहा, “हर किसी की एक अलग भाषा होती है। राष्ट्रपति ट्रम्प के बोलने का अपना अनूठा तरीका और अपनी अनूठी भाषा है। हम काफी सहिष्णु हैं और उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारे प्रति सहिष्णु होगा।” 

  • admin

    Related Posts

    अमेरिका को निशाना बनाने के लिए ईरान ने लिया नया रुख, दिया अल्टीमेटम

    तेहरान  अमेरिका ने जंग में भले ही थमने का ऐलान कर दिया है लेकिन बावजूद इसके ईरान ने जंग में रुकने का अपनी ओर से कोई संकेत नहीं दिया है.…

    होर्मुज में संकट, जयशंकर ने फेंका सटीक पासा, चीन बना मुख्य विलेन, पावरफुल देशों के माथे पर पसीना

    नई दिल्ली  ईरान में चल रहे युद्ध ने तमाम मिथकों को तोड़ने के साथ ही UN की कमजोरियों को एक बार फिर से उजागर कर दिया है. संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश