विवादों के बीच सुंबुल तौकीर संग दिखीं रूपाली गांगुली

मुंबई,

घरेलू विवाद के सोशल प्लेटफॉर्म पर आने के बाद एक्ट्रेस रूपाली गांगुली सुंबुल तौकीर संग दिखीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा कर सुंबुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रूपाली ने एक सेल्फी शेयर की, सुंबुल शुक्रवार को 21 साल की हो गई। फोटो में, ‘अनुपमा’ और ‘इमली’ स्टार्स कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। फोटो पर ‘हैप्पी बर्थडे’ स्टिकर लगा हुआ था। रूपाली ने पहले एक सेल्फी शेयर की थी, जिसे उन्होंने ‘रूफी और अनुफी’ बताया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में, उन्होंने सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का नोटिस दायर करने के बाद ‘मानवीय शोर को शांत करने’ के बारे में एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया था। रूपाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “ऐसे समय होते हैं जब आपको मनुष्यों के शोर से उबरने के लिए जानवरों सी चुप्पी की आवश्यकता होती है।’

यह पोस्ट ऐसे समय में आया जब एक्ट्रेस ने अपनी सौतेली बेटी ईशा को मानहानि का नोटिस भेजा था, जिसमें उन्होंने उनके चरित्र और निजी जीवन को ‘खराब’ करने के लिए 50 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था।

यह कानूनी नोटिस ईशा के ‘झूठे और नुकसानदेह बयानों’ के जवाब में था और यह कदम उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए उठाया गया था। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि एक्ट्रेस 50 करोड़ रुपए का मुआवजा भी चाहती हैं। यह नोटिस गांगुली की वकील सना रईस खान ने भेजा है, जो ‘बिग बॉस 17’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।

कानूनी नोटिस में ईशा को संबोधित करते हुए कहा गया है, ‘हमारे क्लाइंट ने बताया कि वह ‘एक्स’, ‘इंस्टाग्राम’ और ‘फेसबुक’ समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके द्वारा प्रकाशित पोस्ट और कमेंट को देखकर हैरान रह गई। क्लाइंट ने कहा कि वर्तमान नोटिस जारी करने के लिए सही और सटीक तथ्य पेश करना ठीक होगा …’

नोटिस में बताया गया है कि रूपाली मानसिक सदमे से गुजरी, जिसके कारण उन्हें मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। सेट पर उनका अपमान किया गया और उन्होंने प्रोफेशनल मौके को खो दिया।

 

  • admin

    Related Posts

    बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट

    मुंबई,  बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई, जब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान…

    ‘द ब्लफ’ की झलक: प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

    प्रियंका चोपड़ा अब केवल भारत की शान नहीं बल्कि दुनिया भर में वो नाम बन चुकी हैं जिनका काम उनके लोगों की तरफ खींचता है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग