रुबीना ने सुनाई आपबीती, पहला घर और जमापूंजी गंवाई

मुंबई

रुबीना दिलैक ने हाल ही खुलासा किया है कि कैसे एक धोखेबाज ने उन्हें फ्लैट दिलवाने का वादा किया था, और फिर तीन साल के लिए गायब हो गया। रुबीना मुंबई में अपना पहला घर खरीदने के चक्कर में अपनी पूरी जमापूंजी गंवा बैठी थीं। इस बारे में उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया। रुबीना ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने पिछले 10 साल में मुंबई में कहीं कोई निवेश नहीं किया है।

रुबीना दिलैक आज टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, और करोड़ों में कमा रही हैं। पर कभी उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हें न तो ढंग से पैसे निवेश करने आते थे और ना ही बचत। लेकिन पति अभिनव शुक्ला के आने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने एक्ट्रेस को बताया कि कैसे कहां बचत और निवेश करना है।

रुबीना दिलैक ने बताया कि जब वह मुंबई आई थीं, तो उन्होंने एक घर में निवेश किया था, पर वह पैसे गंवा बैठीं। इस बारे में उन्होंने बताया, 'मैंने पिछले 10 सालों से मुंबई में कुछ भी निवेश नहीं किया है। जब मैंने अपना पहला घर खरीदा, तो वह गलत हाथों में चला गया। 90 दिनों से भी कम समय में मुझे घर में शिफ्ट होना था। जिस आदमी को पैसे दिए थे, वो फरार हो गया।'

रुबीना ने आगे बताया, ' न तो मुझे घर मिला और ना ही वो आदमी। मुझे उसे ढूंढने और पैसे वापस लेने में 3 साल लग गए। लेकिन वो कभी मिले ही नहीं। मैंने घर गंवा दिया, पैसे और बाकी सब भी।'

रुबीना ने बताया कि पहले वह सारे पैसे खर्च कर देती थीं और कुछ मैनेजमेंट नहीं था। इस वजह से वह एक रुपये की भी बचत नहीं कर पाईं। लेकिन अभिनव शुक्ला से मिलने के बाद सब बदल गया। रुबीना के मुताबिक, टीवी शो 'छोटी बहू' से उन्होंने खूब नोट कमाए, पर उन्होंने सारे पैसे खर्च कर दिए। पर पति अभिनव शुक्ला ने उन्हें सेविंग करनी सिखाई।

  • admin

    Related Posts

    ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

    मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'होमबाउंड' जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत…

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल