RSSB का नया कैलेंडर जारी, पटवारी, स्टेनोग्राफर, DEO समेत 44 भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं

जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने साल 2025 से 2027 फरवरी तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर (RSSB Exam Calendar 2025) जारी कर दिया है. एग्जाम कैलेंडर में स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड-II, जेल प्रहरी, पटवारी, जूनियर टेक्निशियन असिस्टेंट, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) समेत 44 भर्तियों की नई एग्जाम डेट दी गई है. सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं.

आरएसएसबी द्वारा जारी रिवाइज्ड एग्जाम (संभावित परीक्षा तारीख) कैलेंडर के अनुसार, स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 (टाइपिंग टेस्ट) 19-20 मार्च को होगी. जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को, पटवारी परीक्षा 11 मई को, जूनियर तकनीकी सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2024 18 मई 2025 को होगी. इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) की भर्ती परीक्षा 4 जून 2025, फार्मा असिस्टेंट और महिला हेल्थ वर्कर की भर्ती परीक्षा 5 जून 2025 को होगी.  

How to download RSSB Exam Calendar 2025: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, 'RSSB Exam Calendar 2025' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पीडीएफ खुल जाएगा, इसमें एग्जाम डेट चेक करें.
स्टेप 4: आगे के लिए एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर रख लें.

RSSB का रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर यहां देखें-

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा, अस्पताल प्रशासक (संविदा) भर्ती परीक्षा, वरिष्ठ परामर्शदाता (संविदा) भर्ती परीक्षा, डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) भर्ती परीक्षा, फार्मा सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) (संविदा) भर्ती परीक्षा के साथ-साथ आरएसएसबी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

admin

Related Posts

बिहार में बंपर भर्ती, BTSC ने लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर निकाला शॉर्ट नोटिस, कल से शुरू होंगे आवेदन

 बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने लैब असिस्टेंट के पदों पर…

झारखंड टीईटी आवेदन 21 अप्रैल से, जानें योग्यता, उम्र सीमा और जरूरी निर्देश

 रांची  नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?