आरएसओएस ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें नतीजे

जयपुर

राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड (RSOS) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल की परीक्षाएं दी थीं, वे अब rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

शिक्षा संकुल परिसर में हुई घोषणा
राजस्थान ओपन स्कूल द्वारा परीक्षा परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा शिक्षा संकुल परिसर से की गई। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं पाकिस्तान युद्ध के कारण बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में स्थगित हुई परीक्षाएं 28 से 30 मई के बीच ली गईं।

कक्षा 12वीं और 10वीं में 57 हजार 80 विद्यार्थी सफल
कक्षा 12वीं की स्ट्रीम-1 में कुल 40,830 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 13,477 छात्र पूरी तरह से उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि 27,353 छात्रों को आंशिक रूप से उत्तीर्ण माना गया है। वहीं, 10वीं स्ट्रीम-1 में 48,294 छात्र पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। इनमें से 13,603 छात्र पास हुए हैं, जबकि 34,691 छात्र आंशिक रूप से उत्तीर्ण हुए हैं।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की विशेषता यह है कि यहां किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाता। जो छात्र कुछ विषयों में सफल नहीं हो पाते, उन्हें “आंशिक रूप से उत्तीर्ण” का दर्जा दिया जाता है। ऐसे छात्रों को बाद में दोबारा परीक्षा देकर पूर्ण रूप से उत्तीर्ण होने का अवसर दिया जाता है।

RSOS 10th 12th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
    अब एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि, और दिया गया कोड भरें।
    सबमिट पर क्लिक करें।
    आपकी रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    आप चाहें तो मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी सफलता, राजस्थान में मिला नया गैस रिजर्व

    जयपुर दुनियाभर में ऊर्जा संकट के बीच राजस्थान से खुशखबरी मिली है. सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नेचुरल गैस का भंडार मिला है. जैसलमेर बेसिन स्थित डांडेवाला फील्ड में ऑयल इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी