RRB Exam Update: ग्रुप-B अधिकारी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल आउट, रिकॉर्ड आवेदन आने की उम्मीद

प्रयागराज 
भारतीय रेल में अधिकारी बनने का सपना देख रहे ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने ग्रुप ‘बी’ पदों पर पदोन्नति के लिए होने वाली सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा आठ मार्च 2026 को देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में होगी, जिसकी जिम्मेदारी आरआरबी अजमेर को सौंपी गई है। इस परीक्षा में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके करीब पौने दो लाख ग्रुप ‘सी’ कर्मचारी आवेदन करेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस रखी गई है और इसे एचआरएमएस पोर्टल पर स्थानांतरित किया गया है। 15 दिसंबर से आवेदन माड्यूल लाइव है, जबकि 22 दिसंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। 23 जनवरी तक आवेदन की जांच पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा के परिणाम छह अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।
 
आठ मार्च को परीक्षा के बाद छह अप्रैल तक रिजल्ट जारी होंगे। यह भर्ती अभियान विशेष रूप से एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 के वैकेंसी साइकिल के लिए है। रेलवे ने दूरदर्शिता दिखाते हुए इसमें जून 2027 तक संभावित रूप से खाली होने वाले पदों को भी शामिल कर लिया है। इसका मतलब है कि इस एक परीक्षा के जरिए बड़ी संख्या में रेलकर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इससे जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स में अधिकारियों की कमी दूर होगी और रेल संचालन में और अधिक गति आएगी।

admin

Related Posts

एम्स में जूनियर रेजिडेंट पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के मिल सकता है नौकरी का मौका

रायपुर  देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान (एम्स), में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ऑल…

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए