7000 शिक्षकों की भर्ती: RPSC में कौन कर सकता है अप्लाई? जानें पूरी जानकारी

जयपुर 
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का पूरा विवरण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पदों का विवरण
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5): संस्कृत और सामान्य शिक्षा विभाग के लिए भर्ती
उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8): संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषयों के लिए वैकेंसी

शैक्षणिक योग्यता
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5):
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण।
साथ में प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed) अनिवार्य।
संस्कृत शिक्षक के लिए वरिष्ठ उपाध्याय या समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा भी मान्य होगी।

उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6–8):
विषयानुसार स्नातक (Graduation) के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन, बीएड, बीएलएड, बीएससी एड या एमएड आवश्यक।
संस्कृत अध्यापक के लिए पारंपरिक संस्कृत परीक्षा के साथ प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा जरूरी।
सभी आवेदकों को राजस्थान पात्रता परीक्षा (REET) उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / बीसी वर्ग: ₹600
एससी / एसटी / पीएच / ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर): ₹400

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर तय की गई है।

admin

Related Posts

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट

जयपुर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास…

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी