आरोपी को गिरफ्तार कर RPF ने किया खुलासा, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में ट्रेन रोकने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा नाली का स्लैब

बिलासपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही.

ट्रैक पर स्लैब रखकर ट्रेन को डीरेल करने की साजिश की गई थी. पेंड्रा रोड आरपीएफ ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बिलासपुर आरपीएफ के उच्च सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में एक आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उक्त आरोपी भनवारटंक से गौरेला जाते हुए ट्रैक में गिरफ्तार किया है.

सूत्रों ने बताया कि उक्त आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई है. सूत्रों का दावा है कि उक्त आरोपी ने ट्रेन को पल्टाने के लिए नहीं, बल्कि महज ट्रेन को रोककर उसमें चढ़ने के ले पटरियों में नाली के स्लैब रखे थे. टनल के अंदर पानी निकले इसलिए दोनो तरफ नालियां बनाई जाती है और उसके ऊपर ही ये स्लैब रखा हुआ था. जिसे आरोपी ने खुद उठाकर तीन जगहों पर रखा, इसमें एक स्लैब से हीराकुंड एक्सप्रेस की इंजन टकराई भी, लेकिन गनिमत ये रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

गिरफ्तार आरोपी –
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी भनवारटंक स्थित माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए गौरेला से पहुंचा था. लौटते वक्त वह भीग गया और जानकारी के अभाव में उसे पता नहीं चला कि गौरेला कौन से ट्रेन जाएगी. वो पटरियों के रास्ते होते हुए जाने लगा. इसी बीच उसने पटरियों पर ये स्लैब रखा, पूछताछ में उसने बताया कि उसका उद्देश्य केवल ट्रेन को रोक कर उसमें चढ़ना था. लेकिन जब ये हादसा हो गया तो वो डर गया और वो ट्रेन के रूकने के बाद उसमें नहीं चढ़ा और पटरियों के रास्त गौरेला निकल गया. भनवारटंक से गौरेला की दूरी करीब 35-40 किलोमीटर है. हादसे के बाद आरपीएफ पूरी तरह से एक्टिव हुई और उन्होंने विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक मैन को ये सूचित कर दिया कि यदि कोई ट्रैक में जाता हुए दिखे तो आरपीएफ को इसकी सूचना दे. चूंकि उक्त व्यक्ति का उद्देश्य किसी प्रकार की चोरी करना नहीं था, इसलिए वो ट्रैक से होते हुए रात में ही जा रहा था और ट्रैकमैन की नजर आरोपी पर पड़ी और उसने उसे अपना साथ बिठाकर आरपीएफ को इसकी सूचना दी. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विस्तृत पूछताछ के बाद ये खुलासा हुआ कि उसने महज ट्रेन रोकने के उद्देश्य से ऐसा किया. आरोपी के खिलाफ आरपीएफ ने धारा 153, 174 (सी) दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें