RPF and GRP संयुक्त रूप से सतर्कता बरत रही, यात्रियों के टिकट और आईडी की चेकिंग भी जारी

भोपाल
दीपावली के साथ-साथ अन्य त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रूप से सतर्कता बरत रही है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले व ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान, टिकट, नाम-पता व आईडी प्रूफ की जांच की जा रही है।

इस दौरान स्टेशन पर ज्वलनशील वस्तुओं को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें ईंधन, तेल, पेंट, आतिशबाजी, विस्फोटक पदार्थ, ज्वलनशील तरल पदार्थ जैसे केरोसिन या रसायन, संपीड़ित गैस सिलेंडर और अन्य खतरनाक वस्तुएं शामिल हैं।

भोपाल रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सख्त निगरानी की जा रही है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए किया गया है।

सीसीटीवी कैमरों से नजर रख रहे

रेल सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। यात्रियों के सामान की नियमित जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को इन नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए स्टेशन और ट्रेनों में घोषणाएं भी की जा रही हैं।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना आरपीएफ का दें

    यात्री, यात्रा से पहले निषिद्ध वस्तुओं की सूची की जांच करें और यदि उनके पास कोई खतरनाक वस्तु है, तो उसकी घोषणा करें। सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना रेल सुरक्षा बल कर्मियों को दें। – सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

रेल यात्रियों की 12,858 शिकायतों का समाधान

भोपाल मंडल में वार रूम माध्यम से 24 घंटे यात्रियों की शिकायतों को सुना जा रहा है। साथ ही रेल मदद पोर्टल एप से उनका निराकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिकायतों का निपटारा आधे घंटे में किया जाता हैं, समाधान के बाद उनसे फीडबैक लिया जाता है, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।

अभी तक 17 जून से अक्टूबर तक 12,858 शिकायतों को समाधान किया गया है। 24 को वार रूम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना था। इस वार रूम में समाधान हो रहा है।

यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया

17 जून से 11 अक्टूबर तक कुल 12,858 शिकायतों का निपटारा किया और यात्रियों से फीडबैक भी लिया। मालूम हो कि यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन 139 को रेल मदद से जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस नंबर को सभी शिकायत पोर्टलों को एकीकृत कर रेल मदद प्लेटफार्म पर लाया है, ताकि शिकायतें समय पर मिल सकें।

admin

Related Posts

आनंद केवल अंतस से अनुभूत होता है, यह अर्थ क्रय से नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दूजे के सुख में भी स्व का आनंद ढूंढ़ना है भारतीय…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, ‘सिंहस्थ-2028 में सनातन संस्कृति का वैभव देखेगी दुनिया

सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुड़ी पड़वा, सृष्टि आरम्भ उत्सव पर धर्मनगरी उज्जैन में राम घाट पर हुआ भव्य आयोजन पार्श्व गायक विशाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?