रोमारियो शेफर्ड का रिकॉर्ड प्रदर्शन, CPL 2025 में एक गेंद में 20 रन

नई दिल्ली 
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में गजब कर दिया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स का हिस्सा शेफर्ड ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में एक लीगल डिलीवरी बॉल पर 20 रन बटोरे। उन्होंने एक गेंद पर तीन सिक्स लगाए। उन्होंने यह करिश्मा सेंट लूसिया किंग्स के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस के विरुद्ध किया। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले शेफर्ड ने मुकाबले में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। सातवें नंबर पर आए शेफर्ड ने 34 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्होंने वॉरियर्स को 202/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

शेफर्ड ने 15वें ओवर में 20 रन बटोरने का कारनामा किया। थॉमस अपनी लाइन से भटक रहे थे और अक्सर ओवरस्टेप कर रहे थे। उन्होंने दूसरी गेंद नो बॉल फेंकी। इसके बाद उन्होंने वाइड गेंद की। थॉमस ने फिर एक और नो बॉल फेंकी जो डीप मिडविकेट की दिशा में छक्के के लिए गई। अगली गेंद भी नो बॉल थी। शेफर्ड ने इसे डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। थॉमस एक लीगल बॉल फेंकने में कामयाब रहे। हालांकि, शेफर्ड ने फिर अपने तेवर दिखाए और गेंद को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में सिक्स के लिए भेजा। उन्होंने इफ्तिखार अहमद (27 गेंदों में 33) के साथ छठे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की।

हालांकि, शेफर्ड की तूफानी पारी पर पानी फिर गया। सेंट लूसिया किंग्स ने 203 रनों का लक्ष्य 18.1 ओव में 6 विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया। एकीम ऑगस्टे ने उसके लिए सर्वाधिक 73 रन बनाए। एकीम ने 35 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने टिम सीफर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप की। विकेटकीपर-बल्लेबाज सीफर्ट ने 24 गेंदों में 37 रन जुटाए। टिम डेविड ने 22 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। कप्तान डेविड विसे 10 और खारी पियरे 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। विसे ने विजयी चौका लगाया।

admin

Related Posts

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

फ्लोरिडा दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स को 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी…

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

बेंगलुरु  बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है… शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया