गाबा मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए दिख सकते है रोहित शर्मा

 गाबा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर 14 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए दिख सकते हैं। रोहित शर्मा सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, जहां उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। पर्थ टेस्ट में केएल राहुल ने जिस तरह से बैटिंग की, एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए उन्हें फिर से ओपन करने का मौका मिला, जबकि टीम में कप्तान रोहित वापसी करने के बाद मिडिल ऑर्डर में उतरे। ब्रिसबेन टेस्ट की तैयारियों में टीम इंडिया जुटी हुई है और इस दौरान रोहित को नेट्स में नई गेंद से प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रिसबेन में रोहित ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। रोहित ने भारत की ओर से कुल 65 ही टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उनके खाते में 4279 रन दर्ज हैं। रोहित कुल 12 टेस्ट शतक लगा चुके हैं।

ओपनिंग की बात करें तो रोहित ने 42 टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है और इस दौरान उनका औसत करीब 44 रहा है, वहीं नंबर छह पर उनका औसत करीब 50 का रहा है। नंबर छब पर बैटिंग करते हुए रोहित ने तीन शतक लगाए हैं, जबकि ओपन करते हुए उनके खाते में 9 टेस्ट शतक दर्ज हैं। कप्तानी की बात करें तो रोहित का आंकड़ा काफी औसत दर्जे का रहा है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने कुल 22 टेस्ट मैच खेले हैं। कप्तानी के दौरान रोहित की बैटिंग काफी औसत रही है। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में 32.42 के मामूली औसत से 1973 रन ही बनाए हैं। बतौर कप्तान रोहित के बैट से महज चार ही टेस्ट शतक आए हैं। रोहित के ओपन करने का मतलब होगा कि केएल राहुल एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में बैंटिंग करने आ सकते हैं। रोहित और यशस्वी जायसवाल ओपन करते हैं, तो तीसरे नंबर पर शुभमन गिल और चौथे नंबर पर विराट कोहली का आना लगभग तय है और केएल को पांचवें नंबर पर भेजकर ऋषभ पंत को छठे नंबर पर उतारा जा सकता है। 

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने