बीसीसीआई द्वारा जारी निर्देश के बाद रोहित शर्मा घरेलू मुकाबला खेलने उतरे, लेकिन नहीं चला बल्ला

मुंबई
मुंबई और जम्मू एंड कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हर किसी की निगाहें आउट ऑफ फॉर्म भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर थी। रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ समय से शांत है। बीसीसीआई द्वारा जारी निर्देश के बाद वह घरेलू मुकाबला खेलने उतरे, हालांकि यहां भी वह कुछ कमाल नहीं कर पाए। पहली पारी में 3 रन पर आउट होने के बाद वह दूसरी पारी में महज 28 ही रन बना पाए। दूसरी पारी में हिटमैन को अच्छी शुरुआत तो मिली थी, मगर वह गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट। वहीं j&k के आबिद मुश्ताक ने सुपरमैन कैच पकड़ा। यशस्वी जायसवाल भी दूसरी पारी में फेल साबित हुए।

रोहित शर्मा के अलावा इस मैच में यशस्वी जायसवाल भी खेल रहे हैं। पहली पारी में दोनों ही सीनियर टीम के खिलाड़ी फ्लॉप रहे थे, उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ मुंबई की टीम 120 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने 206 रन बनाकर मुंबई पर 86 रनों की बढ़त हासिल की। मुंबई की दूसरी पारी का आगाज करने उतरे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने इस बार टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

हालांकि 14वां ओवर लेकर आए युद्धवीर सिंह चरक की चौथी गेंद पर हवा में शॉट मारने के प्रयास में रोहित आउट हो गए। हिटमैन धीमी गेंद को पढ़ नहीं पाए और समय से पहले हवा में बल्ला चला बैठे। गेंद उनके बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगकर मिड विकेट की दिशा में आबिद मुश्ताक के हाथों में गई। आबिद मुश्ताक ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा। रोहित शर्मा ने अपनी 28 रनों की पारी में 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने 35 ही गेंदें खेली। रोहित के बाद यशस्वी जायसवाल भी 26 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी युद्धवीर सिंह चरक ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

admin

Related Posts

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप…

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  बेंगलुरु कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी