सेंधा नमक का रेट 60 रुपये प्रति किलो हुआ, पनीर के फूल और खारक के भाव भी बढ़े

भोपाल
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर बाजारों में दिखने लगा है। पाकिस्तान से आयात की जाने वाली खाद्य व अन्य वस्तुओं के भाव बढ़ने लगे हैं। सेंधा नमक 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो हो गया है, जो 30 रुपये प्रतिकिलो मिलता था। वहीं, पनीर के फूल (जड़ी-बूटी) के भाव 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसका उपयोग मधुमेह नियंत्रण, अनिंद्रा, अस्थमा व मूत्र विकारों के दूर करने में किया जाता है।

पाकिस्तान से छुआरा या खारक भी आता है, जिसके भाव में भी 100 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। सूखे मेवे व जड़ी-बूटियों के थोक विक्रेता अरुण सोगानी बताते हैं कि आपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान से नया माल नहीं आ रहा है, जितना भंडारण में हैं, वो ही उपलब्ध है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) भोपाल के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान से संघर्ष के चलते और तुर्किए की ओर से पाकिस्तान की सहायता करने पर कैट ने वहां की वस्तुओं का व्यापार करने का बहिष्कार कर दिया है।

तुर्किए से मंगाते हैं यह वस्तुएं

संगमरमर, सोना, सेब, सीमेंट, चूना, खनिज तेल समेत अन्य वस्तुएं भारत तुर्किए से आयात करता है। इनके दाम भी आगामी समय में बढ़ सकते हैं, लेकिन इनमें से भारत में भी इन वस्तुओं का उत्पादन होता है, इसलिए भाव में ज्यादा तेजी होने की संभावना कम ही दिखाई देती है।

पाकिस्तान से इनका आयात

पाकिस्तान से सेंधा नमक, सूखे मेवे, सीमेंट, पत्थर, चूना, कपास, ऑप्टिकल वस्तुएं, मुल्तानी मिट्टी, चमड़े की वस्तुएं, तांबा, सल्फर आते हैं, हालांकि सेंधा नमक के अलावा बाकी वस्तुओं का उत्पादन भारत में भी होता है। ऐसे में बाकी वस्तुओं के भाव नहीं बढ़े हैं।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: आज रात से शुरू होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश का मौसम आज रात से बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार रात से मौसम करवट ले सकता है और आसमान से पानी बरसने की संभावना…

अंत्योदय योजना अपडेट: प्रति परिवार 35 किलो खाद्यान्न उपलब्ध, बोले खाद्य मंत्री राजपूत

अंत्योदय योजना में 35 किलो प्रति परिवार मिल रहा खाद्यान्न : खाद्य मंत्री  राजपूत प्रत्येक पात्रता पर्चीधारी परिवार को राशन दुकान से मिल रहा खाद्यान्न: खाद्य मंत्री  राजपूत भोपाल  खाद्य,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो खिलाड़ियों की जगह रिक्त

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो खिलाड़ियों की जगह रिक्त

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 2 views
WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक