रोडवेज बस की चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, 14 वर्षीय बालक की मौत, चाचा गंभीर

अलवर

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ स्टैंड पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइड में खड़े बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय बालक प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बलराम को तुरंत अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रिंस अपने चाचा बलराम के साथ बाइक में पंचर लगवाने के लिए माधोगढ़ स्टैंड आया था। दोनों स्टैंड पर सड़क किनारे बाइक के पास खड़े थे, तभी अलवर की ओर से जयपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रिंस के पिता विश्राम ने बताया कि प्रिंस परिवार का इकलौता बेटा था और फिलहाल चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उसकी दो बहनें भी हैं। पिता खेती-बाड़ी से परिवार चलाते हैं, जबकि घायल बलराम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार सुबह अलवर में पोस्टमार्टम किया गया।

  • admin

    Related Posts

    उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार अलर्ट, बॉर्डर पर चेकपोस्ट और स्टॉक वेरिफिकेशन शुरू

    जयपुर खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब भारत की खेती पर दिखने की आशंका है. खरीफ सीज़न से ठीक पहले फर्टिलाइजर सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है. जिससे…

    कड़ी सुरक्षा और डिजिटल पहरा, एसआई परीक्षा के लिए आरपीएससी ने जारी किया सख्त ड्रेस कोड और नई गाइडलाइन

    जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 व 6 अप्रैल को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 कराने जा रही है। इस परीक्षा के लिए विशेष सुरक्षा के व्यवस्था की जाएगी। राजस्थान लोक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम