गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नहीं थम रहे सड़क हादसे : दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

जिले में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. पहली घटना गौरेला ओवरब्रिज के पास हुई. यहां अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना गौरेला-वेंकटनगर मार्ग के पास हुई, जहां एक बड़े वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई.

गौरेला ओवरब्रिज पर युवक की मौत
गौरेला ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

वेंकटनगर मार्ग पर दो लोगों की गई जान
गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर बरवासन गांव के पास एक बड़ा वाहन बाइक से टकरा गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान घांसीराम (55 वर्ष) और महेंद्र (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डोंगरिया गांव के रहने वाले थे. गौरेला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

बता दें कि बीते एक महीने में अलग-अलग सड़क हादसों में दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दो दिन पूर्व ही पेंड्रा के पास तीन लोगों की डीजल टैंकर से टकराने से मौत हो गई थी. तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आम जनता में यातायात विभाग को लेकर कड़ी नाराजगी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विभाग मुख्य मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रहा है.

  • admin

    Related Posts

    मां बम्लेश्वरी धाम के भक्तों के लिए खास सुविधा: 23 से 28 मार्च तक चलेगी विशेष ट्रेन

    बिलासपुर चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस…

    रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त: मुख्यमंत्री साय का ऐलान, लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

      जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री चौधरी छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर