लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, एक बाइक पर पांच सवार, चार लोगों की मौत, जिन्दा बची एक मासूम

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मंजर देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार को हादसे ने एक झटके में पूरा परिवार खत्म कर दिया। मां की अंत्येष्टि में शामिल होकर ससुराल लौट रही महिला, उसके पति, पुत्र और ससुर की ऋषिकेश डिपो की बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में मृतका की पांच वर्षीय पुत्री घायल हुई है। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं तीन रिश्तेदार और बाइक सवार एक राहगीर भी घायल हुआ है।

शाम चार बजे गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेड़वा पुल के निकट तेज गति से आ रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया। वहां डॉक्टर ने राधा, शिव कुमार, रामौतार और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शिवि बाइक से दूर जा गिरी, उसे हल्की चोटें आई।

हादसे ने खत्म किया परिवार
खुटार मार्ग पर हुए भीषण हादसे में पलक झपकते ही पूरा परिवार खत्म हो गया। मृतक शिवकुमार और राधा के दो बच्चों में आठ वर्षीय शिवांश की भी मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मासूम शिवि अनाथ हो गई। घटनास्थल पर रोती बिलखती शिवि को देखकर हर किसी की आंखें छलक आई।

हादसे की सूचना मिलते ही संसारपुर चौकी इंचार्ज मोहित पुंडीर और लाल्हापुर गुरुद्वारे की सेवादार जोगा सिंह मौके पर पहुंचे। मोहित पुंडीर एक निजी वाहन और जोगा सिंह अपने कारसेवा वाहन से सभी को लेकर गोला सीएचसी पहुंचे, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि किसी की जान नहीं बचाई जा सकी।

  • admin

    Related Posts

    ‘बच्चा बाबू’ को याद करते गला व आंखें भर आईं सीएम योगी की

    दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री ने किया डॉ. तेज प्रताप शाही की स्मृति में आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी ‘बच्चा बाबू’…

    सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ देशवासियों की आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा राष्ट्रवादी परिवार: सीएम योगी

    भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर फहराया पार्टी का झंडा सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री सेवा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 1 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए