रीवा अरोड़ा ने डिजिटल इन्फ्लुएंस एंड वुमन एम्पावरमेंट में कर ली PHD

मुंबई

चाइल्ड आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रीवा अरोड़ा एक बार फिर से लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो गई हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में डिजिटल इन्फ्लुएंस एंड वुमन एम्पावरमेंट में PHD कर ली है। उसकी डिग्री के साथ फोटो शेयर की और बताया कि अब वह डॉक्टर बन गई हैं। जिसके बाद तो इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें छेंक लिया।

'भारत' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं रीवा अरोड़ा की सही उम्र तो आज तक कोई जान न सका है। लेकिन वह खुद को बड़ा ही बताती हैं। जबकि इंटरनेट उन्हें 14-16 साल का ही समझता है। अब इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कॉन्वोकेशन के दौरान पहने जाने वाली टोपी और गाउन में दिखाई दे रही हैं। हालांकि एक पैर में चोट लगी है लेकिन वह पोज दे रही हैं और खुशी जाहिर कर रही हैं।

रीवा अरोड़ा ने हासिल की PHD की डिग्री
आदि शंकर वैदिक यूनिवर्सिटी से उन्होंने ये PHD की डिग्री हासिल की है। कैप्शन में लिखा, 'अब से मैं डॉक्टर रीवा अरोड़ा हूं। इस मील के पत्थर तक पहुंचना एक सपने के सच होने जैसा है, और मैंने जो हासिल किया है, उस पर मुझे इससे ज़्यादा गर्व नहीं हो सकता।' अब इस पर एक्टर कुणाल सिंह, एक्ट्रेस अनेरी वजानी, सचिन गुप्ता समेत अन्य ने बधाई दी है लेकिन यूजर्स ने फिरकी ली है।

रीवा अरोड़ा को लोगों ने सुनाई बातें
रीवा अरोड़ा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'बचपन में 55 की डिग्री।' एक ने कहा, 'कभी ट्यूशन या स्कूल भी गई है?' एक ने पूछा, 'ये डिग्री कैसे हासिल कर सकती है? कोई लॉजिक है?' एक ने लिखा, 'हे भगवान मुझे इस 15 साल की डॉक्टर से बचा ले।' एक ने कहा, '18 की उम्र में डिग्री? बढ़िया मजाक किया।' एक ने लिखा, 'पैसे देकर डिग्री ली है न?' एक ने पूछा, 'कितने पैसे दिए?'

  • admin

    Related Posts

    बॉलीवुड में नई रोमांटिक जोड़ी की एंट्री: ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद और रश्मिका करेंगे साथ काम

    मुंबई शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे।…

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर