उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव एआईटीए टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ
स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल एआईटीए पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में क्वालीफायर से मुख्य ड्रॉ में पहुंचे उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव और हरियाणा के सुनील कुमार ने सोमवार को उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया।

इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एक लाख रुपये की प्राइजमनी वाली इस प्रतियोगिता में आज खेले गए मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में उत्तर प्रदेश के छठी वरीय अंशुमान सिंह, क्वालीफायर वंश यादव तथा चिन्मय देव चौहान ने भी जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। लकी लूजर ऋषि यादव 6-3, 2-0 से आगे थे, तभी उनके प्रतिद्वंद्वी महाराष्ट्र के पांचवीं वरीय तनिष्क जाधव ने मैच छोड़ दिया। वहीं हरियाणा के सुनील कुमार ने सातवीं वरीय प्रशांत को 6-0, 6-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

उत्तर प्रदेश के वंश यादव ने दिल्ली के सौरव कुमार यादव को कड़े मुकाबले में 7-6(2), 7-6(3) से पराजित किया, जबकि चिन्मय देव चौहान ने उत्तराखंड के अर्णव को 6-1, 6-1 से हराया। छठी वरीय अंशुमान सिंह ने बिहार के वैभव सिंह को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में हरियाणा के हर्ष मलिक, राजस्थान के अमित, केरल के कौशिक, दिल्ली के मयंक शर्मा, पश्चिम बंगाल के सार्थक गुलाटी और मुकिल रामानन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

admin

Related Posts

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

चेन्नई आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 कुर्सियों को हमेशा के लिए खाली करने का…

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

नई दिल्ली रेडिको द्वारा संचालित दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का 5वां संस्करण 26 मार्च, 2026 को प्रतिष्ठित दिल्ली गोल्फ क्लब में शुरू होगा, जो भारत की प्रमुख एमेच्योर गोल्फ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे

आईस हॉकी के दिग्गज Alexander Ovechkin ने 1000वें गोल से बनाया नया रिकॉर्ड

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
आईस हॉकी के दिग्गज Alexander Ovechkin ने 1000वें गोल से बनाया नया रिकॉर्ड