श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऋषभ पंत निकले आगे, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा

नई दिल्ली
ऋषभ पंत अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीद लिया। वे अब ऑक्शन क्या, किसी भी तरह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इस तरह श्रेयस अय्यर का आईपीएल का सबसे महंगा प्लेयर बनने का रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों में टूट गया। वे अब आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर जाने जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था। ऐसे में वे ऑक्शन में आए। हालांकि, आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड की बदौलत दिल्ली के पास पंत को खरीदने का मौका था, लेकिन वे 27 करोड़ की बोली को मैच नहीं कर पाए। लखनऊ और हैदराबाद के बीच 20.75 करोड़ रुपये तक बोली लगी। आखिरी बोली लखनऊ ने लगाई। इसके बाद आरटीएम के बारे में डीसी से पूछा गया तो उन्होंने हां में जवाब दिया। ऐसे में लखनऊ से पूछा गया कि उनकी फाइनल बिड क्या होगी तो उन्होंने 27 करोड़ रुपये बताए। इसे दिल्ली मैच नहीं कर पाई और लखनऊ को पंत 27 करोड़ में मिले।

ऋषभ पंत के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 111 आईपीएल मैच खेले हैं और ये सभी मैच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले हैं। वे 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं। 110 पारियों में वे 3284 रन बना चुके हैं। एक शतक और 18 अर्धशतक उन्होंने आईपीएल में जड़े हैं। पंत का औसत आईपीएल में 35.31 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 148.93 का है। वे 296 चौके और 154 छक्के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जड़ चुके हैं, लेकिन अब लखनऊ के साथ वे नजर आएंगे। दो सीजन पंत दिल्ली के कप्तान रहे हैं, लेकिन कोई खास प्रभाव उनकी कप्तानी में नजर नहीं आया था।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

इंदौर  मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला लिया है। उन्हें साढ़े 12 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। यदि घरेलू…

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत