ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर की खूब आलोचना हो रही, लेकिन इस पेसर को 3 ओवर फेंकने के लिए मिले 10.75 करोड़ रुपये

नई दिल्ली
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर की खूब आलोचना हो रही है। आईपीएल 2025 के दौरान और इस टूर्नामेंट के बाद तक लोग उनको जमकर लताड़ रहे हैं, क्योंकि इन खिलाड़ियों को मोटी रकम आईपीएल टीमों से मिली, लेकिन प्रदर्शन इनका बहुत घटिया रहा। अगर देखा जाए तो आप ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर के प्रदर्शन को भूल जाएंगे, क्योंकि एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे सिर्फ 3 ओवर फेंकने के लिए करीब 11 करोड़ मिले हैं।

दरअसल, ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से 27 करोड़ मिले। वहीं, वेंकटेश अय्यर इस लीग के इतिहास के चौथे सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी थे। उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। इन दोनों का प्रदर्शन कितना खराब था। हम सभी ने देखा। पंत ने 14 मैचों में 269 रन बनाए और वेंकटेश अय्यर ने 11 मैचों की 7 पारियों में 142 रन बना सके। हालांकि, एक गेंदबाज ऐसा है, जिसे 3 ओवर फेंकने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपये मिले।

दरअसल, ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि टी नटराजन हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था, लेकिन इस गेंदबाज को सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला। इनमें से भी एक मैच में गेंदबाजी की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मैच बारिश में धुल गया था। एक मैच में गेंदबाजी आई, जिसमें अपने कोटे के चार ओवरों में से सिर्फ 3 ओवर किए और 49 रन दिए। कोई विकेट भी नहीं मिला। इस तरह ये गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स को सबसे महंगा साबित हुआ। हालांकि, आईपीएल के नियम ये कहते हैं कि आप लीग फेज में 100 फीसदी में से जितने मैच खेलेंगे, उतने ही फीसदी आपको पैसे मिलते हैं।

  • admin

    Related Posts

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

     नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    चेन्नई CSK vs PBKS के बीच होने वाले अगले महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खेमे में हलचल मची हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया