खराब प्रदर्शन के बावजूद एशिया कप टीम में चयन से हैरान रह गए रिंकू सिंह

नई दिल्ली 
बीसीसीआई ने आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है। भारतीय टीम के लिए 33 टी20 मैच खेल चुके रिंकू सिंह को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिलेगी। रिंकू सिंह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में हाल में खराब प्रदर्शन के कारण वह अपने चयन को लेकर आश्वस्त नहीं थे।
 
एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद रिंकू सिंह ने एक दमदार शतक भी लगाया है। रिंकू ने मेरठ मावर्रिक्स के लिए खेलते हुए शानदार पारी खेली। मेरठ की टीम ने 168 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। इस दौरान मेरठ मावर्रिक्स ने 8 ओवर के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद रिंकू ने पारी को संभाला।

रिंकू सिंह ने रेवस्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ''एशिया कप के लिए टीम में अपना नाम देखने के बाद मैं प्रेरित हुआ। मैंने पिछले साल अच्छा नहीं किया और मुझे लगा था कि मुझे बाहर रखा जाएगा। लेकिन चयनकर्ताओं ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे चुना, इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। यूपी टी20 लीग में खेली गई पारी ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है और मैं इसे वहां भी ले जाऊंगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''आज गेंदबाजी महत्वपूर्ण है। चयनकर्ता चाहते हैं कि टीम में आपकी कई भूमिकाएं हों। अगर आप बल्ले से मैच को प्रभावित नहीं कर सकते, तो गेंद से करें।'' आठ बार की एशिया कप विजेता टीम भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएई के खिलाफ करेगी।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

  • admin

    Related Posts

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

     नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने 2025-26 सत्र के लिए ग्रेड A…

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

     ढाका शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे (8 फरवरी) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ‘बुलबुल’ ढाका के हज़रत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट पकड़ने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा