ट्राईबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट में रिंकी भाबर फर्स्ट रनरअप रही

भोपाल

अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने उडीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर विनर गीता भूरिया मंडोड एवं फर्स्ट रनर रिंकी भाबर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री चौहान ने कहा कि दोनों बहनों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले की कला और संस्कति की अनमोल विरासत को पूरे देश में पहचान दिलाने में दोनों बहनों का प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है।

उल्लेखनीय है कि रमा देवी महिला विश्वविद्यालय भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट में पूरे देश से अनुसूचित जनजाति समुदायों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। झाबुआ जिले की गीता भूरिया मंडोड ने ट्राइबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में जिले की कला और संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत किया था। इस अद्भुत प्रयास के लिए गीता बहन को बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर विनर का खिताब प्राप्त हुआ ।

झाबुआ जिले की ही रिंकी मोहन सिंह भाबर ने इस प्रतियोगिता में भील जनजाति की दुल्हन की वेशभूषा में गहने, भाषा, नृत्य आदि पर अपने विचार रखें एवं भीली संस्कृति को प्रस्तुत किया और अपनी अनूठी प्रस्तुति से उन्होंने ट्राईबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट फर्स्ट रनरअप का अवार्ड अपने नाम किया। साथ ही उन्हें बेस्ट टाइमलेस ब्यूटी के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

  • admin

    Related Posts

    इंदौर से खाटू श्याम यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन, 2 अप्रैल से शुरू होगी सेवाएं

    इंदौर  इंदौर से खाटू श्याम जाने के लिए 2 अप्रैल से रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसके लिए आरक्षण भी शुरू हो चुके हैं। यह…

    रेलयात्रियों को मिलेगी राहत, रतलाम मंडल से चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

     रतलाम  यात्रियों की सुविधाओं तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा