अयोध्या और प्रयागराज के लिए चलेगी रिंग ट्रेन, महाकुंभ की व्यवस्था का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

वाराणसी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वह महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने आए। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है।

हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है, उस तैयारी का आज जायजा लेंगे। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सुसज्जित करण स्टेशन के सारे काम कंप्लीट हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए एक बढ़िया व्यवस्था की गई है। इस बार अयोध्या से और प्रयागराज से एक रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बहुत बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में 13,000 सर्विसेज कुल चलेंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। ऐसे में रेल सुविधाओं की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। ट्रेन से कैबिनेट मंत्री वैष्णव वाराणसी से प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह बनारस स्टेशन से झूसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और कुंभ की तैयारियां का जायजा लेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के पहले देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

admin

Related Posts

PAK की नापाक साजिश: सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक CCTV कैमरे लगाने की कोशिश

गाजियाबाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार