वापसी का ऐलान, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हुए फिट, वह मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार

नई दिल्ली
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट हो गए हैं और वे मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। करीब एक साल के बाद वे प्रोफेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे। 19 नवंबर 2023 को उन्होंने आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेला था। इसके बाद से वे कोई घरेलू मैच भी चोट के कारण नहीं खेल पाए। हालांकि, अब उनको रणजी ट्रॉफी में मौका मिलेगा और वे बुधवार 13 नवंबर को मैदान पर नजर आएंगे। इस बात का ऐलान बंगाल क्रिकेट संघ ने किया है।

मोहम्मद शमी बुधवार से मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में इंदौर के मैदान पर अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, "यह इंडियन क्रिकेट और बंगाल रणजी ट्रॉफी के लिए अच्छी बात है कि मोहम्मद शमी अपना कमबैक करने जा रहे हैं। वे बुधवार से इंदौर में मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे रणजी मैच में खेलने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेलने वाले शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे।"

बंगाल क्रिकेट संघ ने आगे कहा, "शमी का बंगाल की टीम में शामिल किया जाना टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए बंगाल की टीम कोशिश कर रही है।" बंगाल की टीम अपने ग्रुप में इस समय चार मैचों के बाद 8 अंक हासिल करने के बाद पांचवें स्थान पर है। शमी के पास अपनी फिटनेस साबित करने का मौका है और वे अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुने जा सकते हैं। अगर वे लगातार दो रणजी मैच खेलकर और लंबे-लंबे स्पैल डालकर अपनी फिटनेस और वर्कलोड को मैनेज कर लेते हैं तो फिर आखिरी के तीन मैचों में भी वे ऑस्ट्रेलिया में खेल सकते हैं।

admin

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  नई दिल्ली FIFA World Cup 2026 को लेकर ठीक वैसा ही विवाद सामने आया है, जैसा करीब एक महीने पहले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सामने आया था.…

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रही है. आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 4 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत