‘प्राइवेसी की इज्जत करो, ये शर्मनाक है’…फेक न्यूज पर भड़के राकेश बेदी

 

मुंबई,

 अभिनेता और कमीडियन राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और लोगों की निजता भंग करने पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में न केवल मीडिया, बल्कि फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों को भी फटकार लगाई।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का उल्लेख करते हुए लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के कोई खबर न फैलाएं, खासकर जब बात किसी की निजी जिंदगी और स्वास्थ्य की हो।

राकेश बेदी ने अपने वीडियो में कहा, “दोस्तों, धरम जी के मामले में जो कुछ हुआ, उसे लेकर जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह गलत हैं। मुझे बहुत दुख हो रहा है। मीडिया, सोशल मीडिया हो या आम लोग कोई भी बिना सत्यता जांचे खबरें फैला रहा है। जिन लोगों ने मुझे ये फेक न्यूज भेजी, मैंने उनसे साफ कहा कि इसे आगे न भेजें। जब तक 100 प्रतिशत पुष्टि न हो, किसी भी खबर को शेयर करना गलत है।”

अभिनेता ने खास तौर पर अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए निजी वीडियो पर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा, “ऊपर से किसी की प्राइवेट बातचीत, हॉस्पिटल के वीडियो को लोग चटकारे लेकर फॉरवर्ड कर रहे हैं। ये बहुत शर्मनाक है। चाहे कोई स्टार, सेलिब्रिटी हो या आम इंसान, हर किसी की प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए। ये बिल्कुल गलत है। मैं बहुत अपसेट हूं।”

राकेश बेदी ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने कहा, “बात गंभीर है। कृपया ऐसी अफवाहें न फैलाएं। सच्चाई पता करें, तब ही शेयर करें। किसी की मुश्किल में मजा लेना इंसानियत के खिलाफ है।”

इस वीडियो के बाद फैंस राकेश बेदी की बात का समर्थन करते नजर आए। एक फैन ने लिखा, “फेक न्यूज रोकने के लिए सबको जागरूक होना चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “अफवाह खतरनाक हो सकती हैं, इससे दूर रहना चाहिए।”

 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी