सुबह किया सुरक्षित रेस्क्यू, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में रात को घर में घुसा मगरमच्छ

चित्तौड़गढ़.

चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र में आने वाले धोरडिया गांव में एक परिवार के सदस्य सोमवार सुबह उस समय हक्के-बक्के रह गए। जब घर में करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। इसे देखकर सभी के होश उड़ गए। तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इस पर उपवन संरक्षक के निर्देश पर एक टीम मौके पर पहुंची तथा मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

यह मगरमच्छ रात को ही बाड़े के रास्ते से घर में घुस गया था। गनीमत रही कि इसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। जानकारी में सामने आया कि धोरडिया निवासी रामलाल गुर्जर के मकान में सोमवार सुबह करीब सात बजे एक मगरमच्छ बरामदे में दिखाई दिया। गांव में रहने वाले इसके रिश्तेदार घर पहुंचे थे तो बच्चों के झूले के पास यह मगरमच्छ था। इसे देख कर महिला रिश्तेदार चिल्लाई। इस पर रामलाल गुर्जर के परिवारजन और आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग ने इसे बस्सी सेंचुरी के निकट बांध में छोड़ने का निर्णय किया है। ऐसे में इस मगरमच्छ को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा। इधर, जानकारी मिली है कि रामलाल गुर्जर के मकान का दरवाजा बंद था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पीछे बाड़े के रास्ते से मगरमच्छ घर में आया हो। लेकिन गनीमत यह रही  कि मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

धोरडिया गांव के निकट ही बेडच नदी बहती है, जबकि गांव के पास एक नाला है जो नदी से जुड़ा हुआ है। आशंका है कि मगरमच्छ नदी से नाले में होते हुए गांव में पहुंचा हो। घर से नाले की दूरी करीब आधा किलोमीटर बताई गई है। मगरमच्छ के किसी पर हमला नहीं करने और सुरक्षित रेस्क्यू कर लेने से सभी ने राहत की सांस ली है। मौके पर टीम में वन विभाग से नाथू सिंह सहित मनीष तिवारी, पीयूष कामले, रामकुमार साहू, मुबारिक खान, कन्हैया लाल सालवी रेस्क्यू करने पहुंचे।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें