रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन

चित्तौड़गढ़.

जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर बस्सी कस्बे के 70 फीट गहरे कुएं में गिरे अजगर को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया है। करीब 2 घंटे तक चले इस अभियान में रेस्क्यू टीम के सदस्य ने पहले कुएं में लगी एक लोहे की एंगल पर छलांग लगाई और इसी पर खड़े रहकर बिना नुकसान पहुंचाए अजगर को रेस्क्यू किया। इस पूरे अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित बस्सी कस्बे के कुएं में 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) गिरा हुआ था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर मनीष तिवारी के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का आकलन किया और अजगर को सुरक्षित निकालने के लिए योजना तैयार की। 70 फीट गहरे इस कुएं में करीब 55 फीट तक पानी भरा हुआ था और इससे ऊपर केवल 15 फीट का हिस्सा सूखा हुआ था। कुएं में स्थान नहीं होने से अजगर लगातार पानी में तैर रहा था। पहले तो टीम ने रस्सी व अन्य साधनों से रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई और प्रयास भी किए लेकिन सफल नहीं हो पाए। बाद में टीम के एक साथी को कुएं में उतारने का निर्णय किया। इस पर साहस दिखाते हुए मुबारिक खान रस्सी बांधकर कुएं में लगी लोहे की एंगल पर कूदा और वहीं खड़े रहकर करीब 6 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू करके कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग ने अजगर को इसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया है।

डसने के लिए लपका था अजगर
अजगर का यह रेस्क्यू रात करीब 10.30 बजे हुआ था। इस दौरान घना अंधेरा था और टॉर्च की रोशनी में किया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्य मुबारिक खान ने कुएं में उतरकर जब अजगर की पूंछ पकड़कर उसे काबू करने का प्रयास किया तो इस दौरान अजगर मुबारिक पर डसने के लिए लपका लेकिन सतर्क रहने के कारण उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में रामकुमार के सहयोग से अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर खींच लिया गया।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान