बंगाल बीजेपी में समन्वय की कमी की खबरें निराधार हैं, पार्टी में तालमेल से हो रहा काम: मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार

कोलकाता
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने शनिवार को कहा कि बंगाल बीजेपी में समन्वय की कमी की खबरें निराधार हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि पार्टी में तालमेल नहीं है, हम एक हैं। भाजपा में किसी व्यक्ति का स्थान महत्वपूर्ण नहीं है, हम विचारधारा के लिए भाजपा से जुड़े हैं। ऐसे में हम सबके लिए विचारधारा सबसे महत्वपूर्ण है। जब भाजपा में कोई नहीं था तब भी मैं भाजपा में था, हम एक ही विचारधारा से जुड़े थे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मजूमदार ने कहा कि 40 लाख सदस्यता हो चुकी है और यह अभियान 10 जनवरी तक जारी रहेगा और आने वाले समय में हम संगठन पर्व पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य 50 लाख तक पहुंचना है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि बीएसएफ बांग्लादेश से आतंकवादियों और घुसपैठियों को राज्य में प्रवेश करने में मदद कर रहा है और इस वजह से क्षेत्र में व्यवधान पैदा हो रहा है। सीएम बनर्जी के इस बयान प्रतिक्रिया देते हुए मजूमदार ने कहा कि जो राजदार पकड़े गए, वो उस इलाके से पकड़े गए, जहां उस इलाके के लोगों ने उन्हें छिपाकर रखा था। हमें बताएं कि वहां से भाजपा और टीएमसी को कितने वोट मिलते हैं, वो डेटा लाया जाए। हम ममता बनर्जी और पुलिस महानिदेशक को चुनौती दे रहे हैं कि उन्हें कहां से पकड़ा गया है, हमें उस क्षेत्र का नाम बताएं, अगर टीएमसी में हिम्मत है तो उस क्षेत्र का डेटा पेश करे।

वहीं पासपोर्ट में धोखाधड़ी एवं एक पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के संबंध में सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुलिस की संलिप्तता के बिना यह मामला संभव नहीं है। मैं आपका ध्यान विशेष रूप से इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहूंगा कि ममता बनर्जी की सरकार ने ओबीसी-ए एक विशेष श्रेणी बनाई और खास धार्मिक समूहों को विशेष लाभ दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    धार्मिक आस्था का उत्सव: भैरव देव झांकी की तैयारी पूरी, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    जम्मू कश्मीर भक्ति, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम राजौरी में एतिहासिक भैरव बाबा की भव्य झांकी 25 फरवरी से होने जा रही है। राजौरी की अनोखी होली के रूप…

    रफ्तार और लापरवाही का खामियाजा, स्कूल बस ओवरटेक करते ही नहर में जा गिरी बाइक

    रामनगर उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां छोई-नाथुपुर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और स्कूल बस को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला