संसद परिसर में पालतू कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका, विरोध के बीच किया साफ-साफ बयान

नई दिल्ली

कुत्ते को लेकर सुप्रीम कोर्ट से सड़क तक मचा संग्राम संसद पहुंच जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी पालतू कुत्ते के साथ संसद पहुंच गईं. बात यहीं तक नहीं थमी. जब लोगों ने उनसे पूछा कि पालतू जानवर लेकर क्यों आई हैं, तो उनका कहना था.. ये नहीं काटता है, अंदर वाले काटते हैं. अंदर वाले से रेणुका का मतलब संसद के भीतर बैठने वालों से था. देखते ही देखते इस बायन पर सियासी घमासान मच गया. भारतीय जनता पार्टी ने इसे संसद का अपमान बताया.

 कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते को गाड़ी में लेकर संसद भवन पहुंचीं, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया. इस पर बीजेपी ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गई है.

 रेणुका चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, "इसमें क्या तकलीफ है? गूंगा जानवर अंदर आ गया तो क्या तकलीफ है, इतना छोटा सा तो है. यह काटने वाला नहीं है, काटने वाले तो और हैं पार्लियामेंट के अंदर."

इस मामले पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और रेणुका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पाल ने कहा कि अगर सांसद को कुछ विशेषाधिकार मिलता है, तो उसका दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए.

बीजेपी ने की एक्शन की मांग

उन्होंने कहा, "यह सदन देश की नीतियों पर चर्चा करने की जगह है… वहां पर अपने डॉग को लेकर आए और उस पर जिस तरह का बयान दे रहे हैं, देश को शर्मसार कर रहे हैं… उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए." उन्होंने इसे लोकतंत्र पर कुठाराघात और संसद का अपमान बताया.

वहीं, रेणुका चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के बाहर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने एक महीने के सत्र को घटाकर पंद्रह दिन क्यों कर दिया? उन्होंने कहा, "आप क्यों बौखला रहे हैं कि हाउस में हम कौन-सी मुद्दा उठाएँगे इसीलिए एक महीने का सेशन को काट के आप पंद्रह दिन रख दिए क्यों? क्यों मुद्दे कम थे क्या?"

admin

Related Posts

संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी घोषित, लेकिन विवाद के चलते सोशल मीडिया से हटाई गई लिस्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन विवादों की भेंट चढ़ गया है। शहर अध्यक्ष रविंद्र यती द्वारा मंगलवार को घोषित की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो